मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि जिन 15 जिलों में मानसून पहुंच चुका है, उनमें से बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान करीब 4 इंच तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई से एक नया मौसम तंत्र (सिस्टम) सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार.

बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, हरदा, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर.

मप्रः दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने उठाया सख्त कदम ये खबर भी पढ़े : मप्रः दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने उठाया सख्त कदम

सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित 50 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

सोमवार को कई जिलों में हुई बारिश
सोमवार को इंदौर, गुना, बालाघाट, शिवपुरी, जबलपुर, खरगोन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, सीधी, खंडवा, सीहोर और देवास सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, बालाघाट में डेढ़ इंच से अधिक, शिवपुरी में लगभग पौन इंच और जबलपुर में आधा इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

कुछ जिलों में अब भी गर्मी का असर
बारिश के बावजूद प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी बनी हुई है। खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा नौगांव में 40.5 डिग्री और ग्वालियर में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं भोपाल में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, इंदौर में 33.2 डिग्री, उज्जैन में 35.5 डिग्री और जबलपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे कम तापमान वाले शहरों में खंडवा (31.1 डिग्री), सिवनी (31.4 डिग्री), बैतूल (31.8 डिग्री), खरगोन (32 डिग्री), पचमढ़ी (32.8 डिग्री), धार (33.4 डिग्री), छिंदवाड़ा (33.6 डिग्री) और गुना (33.7 डिग्री सेल्सियस) शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी को लाइसेंस देना दोहरा मापदंड: समिति

निजी डेटा सेंटर को छूट देने की कोशिश पर रोक की मांग लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी को लाइसेंस देना दोहरा मापदंड: समिति

पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

गोसाईगंज लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की सर्विलांस सेल और थाना गोसाईगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 दिन पहले हुई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

ट्रेन की टक्कर लगने से मजदूर की मौत 

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चौधरी खेड़ा गांव में बुधवार की रात पैदल रेलवे लाइन पार करते समय...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन की टक्कर लगने से मजदूर की मौत 

जेन अल्फ़ा का प्रदर्शन,जाम में फंसे समाज कल्याण मंत्री कार से उतरे

शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर, मंत्री ने कहा मामले को होगा निस्तारण 