मध्य प्रदेश को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, जल्द शुरू होगा पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ओद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड का देश का दूसरा पेप्सिको फ्लेवर कंसंट्रेट निर्माण संयंत्र बनकर तैयर हो गया है। आज मंगलवार को इसका लोकार्पण होगा। इस परियोजना से प्रदेश के 800 लोगो को रोजगार मिलेगा।

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के निदेशक राजेश राठौर ने बताया कि लगभग 1266 करोड़ रुपये के निवेश से 22 एकड़ क्षेत्र में स्थापित यह अत्याधुनिक संयंत्र पेय पदार्थों के लिए फ्लेवर कंसंट्रेट का निर्माण करेगा।

देश में इस प्रकार के फ्लेवर कंसंट्रेट निर्माण के केवल दो संयंत्र हैं, जिनमें से एक का उज्जैन में स्थापित होना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं उच्च स्तर के ऑटोमेशन से युक्त यह प्लांट कंपनी के प्रमुख ब्रांडों में पेप्सी, माउंटेन ड्यू, ट्रॉपिकाना, लेज, कुरकुरे, गैटोरेड और क्वेकर मानकों के अनुरूप उत्पादन करेगी।

आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा ये खबर भी पढ़े : आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

इस अत्याधुनिक संयंत्र के संचालन से 800 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इसके अतिरिक्त परिवहन, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग, आपूर्ति श्रृंखला तथा सेवा क्षेत्र में भी व्यापक आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर विकसित होंगे।

राठौर ने बताया कि एमपीआईडीसी के उज्जैन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय मैसर्स पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड का लोकार्पण कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम मे सहभागिता करना प्रस्तावित है। विशेष अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायकगण अनिल जैन कालूहेडा, सतीश मालवीय, तेजबहादुरसिंह चौहान व जितेन्द्रसिंह पंड्या, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती याद समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।

कंपनी की ओर से यूजीन विलेम्सेन (चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, इंटरनेशनल बेवरेजेस), जागृत कोटेचा (चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, इंडिया एंड साउथ एशिया, पेप्सिको) तथा इवान नॉर्टन (जनरल मैनेजर एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं फ्रैंचाइजी सप्लाई चेन) उपस्थित रहेंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

आगरा। आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आज (मंगलवार) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

रायपुर: नगर निगम ने एक दिन में वसूला 1.55 करोड़ का राजस्व, संपत्तिधारकों ने जमा किया कर

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग ने सोमवार 29 जून को विशेष वसूली अभियान चलाकर एक ही दिन...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: नगर निगम ने एक दिन में वसूला 1.55 करोड़ का राजस्व, संपत्तिधारकों ने जमा किया कर

अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय ने मंगलवार को एक वीडियो जारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय

टेक शेयरों की तेजी से वॉल स्ट्रीट में उछाल, एशिया में मिला-जुला कारोबार जारी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
टेक शेयरों की तेजी से वॉल स्ट्रीट में उछाल, एशिया में मिला-जुला कारोबार जारी

सपा सांसद डिम्पल यादव ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार की काशी यात्रा इन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा सांसद डिम्पल यादव ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

उत्तर प्रदेश

आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

आगरा। आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आज (मंगलवार) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय ने मंगलवार को एक वीडियो जारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय

सपा सांसद डिम्पल यादव ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार की काशी यात्रा इन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा सांसद डिम्पल यादव ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत