टेक शेयरों की तेजी से वॉल स्ट्रीट में उछाल, एशिया में मिला-जुला कारोबार जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी स्टॉक मार्केट पिछले सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी के कारण मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 306.63 अंक यानी 0.59 प्रतिशत उछल कर 52,182.74 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज, चांदी के भाव में बदलाव नहीं ये खबर भी पढ़े : सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 86.41 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की छलांग लगा कर 7,440.43 अंक के स्तर पर पिछले स्तर के सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 522.53 अंक यानी 2.07 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,820.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.04 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 52,161.65 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,484.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.21 प्रतिशत फिसल कर 8,367.33 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत टूट कर 24,626.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,181.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 285.68 अंक यानी 1.24 प्रतिशत लुढ़क कर 22,741 अंक के स्तर पर आ गया है।

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया है। फिलहाल यह सूचकांक 143.83 अंक यानी 2.47 प्रतिशत टूट कर 5,676.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,004 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,583.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,389.26 अंक यानी 3.09 प्रतिशत उछल कर 46,389.16 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह कोस्पी इंडेक्स भी इंडेक्स भी आज जोरदार मजबूती दिखा रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 125.35 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,520 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 992.89 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की छलांग लगा कर 70,461 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,082.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पूर्वी सिंहभूम में चाकूबाजी से युवक की मौत, ड्यूटी में लापरवाही पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित

पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना में करनी सेना के सरायकेला युवा...
झारखंड 
पूर्वी सिंहभूम में चाकूबाजी से युवक की मौत, ड्यूटी में लापरवाही पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित

प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा थाना अंतर्गत खटवारा चंदन का पुरवा गांव में सोमवार रात लगभग 10...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं...

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी नजर आ रही है। भाव में आई गिरावट...
कारोबार 
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं...

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव कायम, लाल निशान में फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव कायम, लाल निशान में फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

नेपाल में 149 बैंक शाखाएं बंद, डिजिटल लेनदेन बढ़ने से वित्तीय संस्थानों में बड़ा बदलाव

काठमांडू। नेपाल में पिछले एक वर्ष में बैंक तथा वित्तीय संस्थानों ने देशभर में अपनी 149 शाखाएं बंद कर दी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में 149 बैंक शाखाएं बंद, डिजिटल लेनदेन बढ़ने से वित्तीय संस्थानों में बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा थाना अंतर्गत खटवारा चंदन का पुरवा गांव में सोमवार रात लगभग 10...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

आगरा। आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आज (मंगलवार) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय ने मंगलवार को एक वीडियो जारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय

सपा सांसद डिम्पल यादव ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार की काशी यात्रा इन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा सांसद डिम्पल यादव ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी