शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव कायम, लाल निशान में फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अपनी सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में पहुंच गए। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी और नेस्ले के शेयर 1.63 प्रतिशत से लेकर 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

 रेल यात्रियों को 1 जुलाई से भरना होगा दोगुना जुर्माना ये खबर भी पढ़े :  रेल यात्रियों को 1 जुलाई से भरना होगा दोगुना जुर्माना

दूसरी ओर, आयशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इंफोसिस, टीसीएस और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 5.35 प्रतिशत से लेकर 1.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,668 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,352 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,316 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 277.14 अंक की मजबूती के साथ 77,005.51 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने अपनी पूरी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गोता लगा दिया।

हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली की छिटपुट कोशिश भी करते रहे, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इस सूचकांक की चाल पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 171.86 अंक टूट कर 76,556.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 85.80 अंक उछल कर 24,032.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद मंदड़िये एक्टिव हो गए और शेयरों की अंधाधुंध बिक्री शुरू कर दी।

शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण थोड़ी ही देर में निफ्टी गिर कर लाल निशान में पहुंच गया। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 62.10 अंक की कमजोरी के साथ 23,884.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 372.10 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,728.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 109.75 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,946.25 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पूर्वी सिंहभूम में चाकूबाजी से युवक की मौत, ड्यूटी में लापरवाही पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित

पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना में करनी सेना के सरायकेला युवा...
झारखंड 
पूर्वी सिंहभूम में चाकूबाजी से युवक की मौत, ड्यूटी में लापरवाही पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित

प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा थाना अंतर्गत खटवारा चंदन का पुरवा गांव में सोमवार रात लगभग 10...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं...

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी नजर आ रही है। भाव में आई गिरावट...
कारोबार 
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में बदलाव नहीं...

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव कायम, लाल निशान में फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव कायम, लाल निशान में फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

नेपाल में 149 बैंक शाखाएं बंद, डिजिटल लेनदेन बढ़ने से वित्तीय संस्थानों में बड़ा बदलाव

काठमांडू। नेपाल में पिछले एक वर्ष में बैंक तथा वित्तीय संस्थानों ने देशभर में अपनी 149 शाखाएं बंद कर दी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में 149 बैंक शाखाएं बंद, डिजिटल लेनदेन बढ़ने से वित्तीय संस्थानों में बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा थाना अंतर्गत खटवारा चंदन का पुरवा गांव में सोमवार रात लगभग 10...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

आगरा। आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आज (मंगलवार) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय ने मंगलवार को एक वीडियो जारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय राय की जान को खतरा है, अयोध्या पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या - रीना राय

सपा सांसद डिम्पल यादव ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार की काशी यात्रा इन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा सांसद डिम्पल यादव ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी