ईरान-अमेरिका तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर, एशियाई बाजारों में दिखा मिश्रित कारोबार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में लगातार बदल रहे माहौल के बीच ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिका और ईरान ने वीकेंड पर एक दूसरे पर नए हमले करने और सीजफायर तोड़ने के आरोप लगाए। हालांकि अब एक बार फिर खबर आ रही है कि दोनों देश हमले रोकने की बात पर सहमत हो गए हैं।

दोनों देशों के बीच जारी खींचतान के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में निवेशक लगातार सतर्क मुद्रा में कारोबार करते रहे। निवेशकों की सतर्कता की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान लाल निशान में बंद हुए।

डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 51,876.11 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,354.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त के साथ उतार-चढ़ाव जारी ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त के साथ उतार-चढ़ाव जारी

इसके अलावा नैस्डेक 0.24 प्रतिशत टूट कर 25,297.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 51,923.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,508.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछला सेंसेक्स ये खबर भी पढ़े :  दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछला सेंसेक्स

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.56 प्रतिशत टूट कर 8,384.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 323.61 अंक यानी 1.31 प्रतिशत फिसल कर 24,671.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, अमेरिकी-यूरोपीय सूचकांक गिरावट के साथ बंद ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, अमेरिकी-यूरोपीय सूचकांक गिरावट के साथ बंद

निक्केई इंडेक्स 540.88 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68,820 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.63 प्रतिशत लुढ़क कर 5,859.17 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 190.89 अंक यानी 2.20 प्रतिशत टूट कर 8,220.32 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.03 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 24,104 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 5,196.58 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

हैंग सेंग इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 472.14 अंक यानी 2.08 प्रतिशत उछल कर 23,144 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स में भी आज अच्छी मजबूती दिख रही है।

फिलहाल यह सूचकांक 1.45 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,564.66 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 494.09 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,065.85 के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,034.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एयर कंडीशन में बलास्ट के चलते लगी आग, तीन फ्लैट जले

नोएडा। जिले के थाना सेक्टर -113 क्षेत्र में सेक्टर 119 स्थित एक सोसाइटी में 21 वीं मंजिल पर स्थित एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एयर कंडीशन में बलास्ट के चलते लगी आग, तीन फ्लैट जले

खाद्य तेल गोदाम में लगी आग, कई घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे अग्निशमन कर्मी

पटना। पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के करमली चक, महुली रोड में स्थित एक खाद्य तेल गोदाम में आग लग...
राज्य  बिहार 
 खाद्य तेल गोदाम में लगी आग, कई घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे अग्निशमन कर्मी

नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 में रहने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

मणिपुर में मादक पदार्थ, उग्रवाद और वसूली गिरोहों पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामद

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी,...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में मादक पदार्थ, उग्रवाद और वसूली गिरोहों पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामद

प्रो. प्रसांत चंद्र महालनोबिस: भारतीय सांख्यिकी के जनक, जिनके आंकड़ों ने देश का भविष्य गढ़ा

नई दिल्ली। आज देशभर में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन आधुनिक भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रो....
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार 
प्रो. प्रसांत चंद्र महालनोबिस: भारतीय सांख्यिकी के जनक, जिनके आंकड़ों ने देश का भविष्य गढ़ा

उत्तर प्रदेश

एयर कंडीशन में बलास्ट के चलते लगी आग, तीन फ्लैट जले

नोएडा। जिले के थाना सेक्टर -113 क्षेत्र में सेक्टर 119 स्थित एक सोसाइटी में 21 वीं मंजिल पर स्थित एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एयर कंडीशन में बलास्ट के चलते लगी आग, तीन फ्लैट जले

नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 में रहने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

खंभे पर चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में नाेएडा के थाना कासना क्षेत्र के लड़पुरा गांव में बिजली के खंभे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खंभे पर चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत

बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास एक बस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत