ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, अमेरिकी-यूरोपीय सूचकांक गिरावट के साथ बंद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज सपाट स्तर पर मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में आई जोरदार गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रवैये को लेकर बने चिंता की वजह से गिरावट के साथ बंद हुए।

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 43 प्रतिशत प्रीमियम ये खबर भी पढ़े : सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 43 प्रतिशत प्रीमियम

डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज इस 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 51,665.49 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 107.33 अंक यानी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,365.46 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इस राज्य में अब 24 घंटे दुकानें खोल सकेंगे दुकानदार ये खबर भी पढ़े : इस राज्य में अब 24 घंटे दुकानें खोल सकेंगे दुकानदार

इसके अलावा नैस्डेक 545.30 अंक यानी 2.08 प्रतिशत टूट कर 25,621.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 51,663.58 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.09 प्रतिशत लुढ़क कर 10,428.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर ये खबर भी पढ़े :  खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.71 प्रतिशत फिसल कर 8,340.71 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 246.11 अंक यानी 0.99 प्रतिशत टूट कर 24,893.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

कोस्पी इंडेक्स फिलहाल 92.81 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,296.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,406 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा, गिफ्ट निफ्टी 0.25 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,869.50 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,216.41 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 688.38 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 69,100 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत फिसल कर 4,096.14 अंक के स्तर पर आ गया है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,136.78 अंक यानी 2.47 प्रतिशत लुढ़क कर 45,963.87 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.06 प्रतिशत टूट कर 6,037.56 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,540.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक...
आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

   बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप से जुड़े धनशोधन...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

गुरदासपुर: जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने परिजनों की हत्या कर खुद की आत्महत्या

चंडीगढ़। पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने तीन परिजनों की गोली मारकर...
राज्य  पंजाब 
गुरदासपुर:  जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने परिजनों की हत्या कर खुद की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

   बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव...
उत्तर प्रदेश 
सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

प्रतापगढ़। नगर स्थित जजेज गेस्ट हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मंगलवार को सेवानिवृत्त जिला जज एवं विधिक सलाहकार(राज्यपाल)...
उत्तर प्रदेश 
रिटायर्ड जिला जज ने शिक्षिकाओं को बताए प्रभावी शिक्षण के गुर

बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

अंबेडकर नगर। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) द्वारा जनपदवार आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला ‘बोधि-पथ’ का उद्घाटन...
उत्तर प्रदेश 
बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग लग गई।...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची तबाही, दुकानों सहित दर्ज़नो बाइकें जलकर ख़ाक