उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सिप्ला रही टॉप गेनर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में नरमी का संकेत मिलने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी बाजार खुलने के बाद पूरे दिन लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा।

राहत की बात यही रही कि बार-बार बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करते रहे। दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत और निफ्टी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के ज्यादातर सेक्टर मजबूती के साथ हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। आज के कारोबार में हेल्थ केयर, कैपिटल गुड्स और आईटी सेक्टर के शेयरों की जम कर खरीदारी होती रही।

भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा ये खबर भी पढ़े : भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

इसी तरह बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, मेटल, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव बना रहा।

ब्रॉडर मार्केट में भी आज आमतौर पर खरीदारी होती रही, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ आज के कारोबार का अंत किया। आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 480.50 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया।

जबकि पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 476.96 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.54 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,586 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,635 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,754 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 197 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए।

एनएसई में आज 3,031 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,929 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,102 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर बढ़त के साथ और 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स आज 357.77 अंक की मजबूती के साथ 77,160.67 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक 522.66 अंक उछल कर 77,325.56 अंक के स्तर तक पहुंचा।

वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर यह फिसल कर 77,008.02 अंक तक गिर भी गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 291.17 अंक की तेजी के साथ 77,094.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 93.50 अंक उछल कर 24,106.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की होड़ शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल ऊपर नीचे होने लगी।

लिवाली के सपोर्ट से निफ्टी 154.95 अंक की मजबूती के साथ 24,168.05 अंक के स्तर तक पहुंचा। बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक 24,073.15 अंक तक गिर भी गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 89.80 अंक की बढ़त के साथ 24,102.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सिप्ला 4.73 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.82 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 1.46 प्रतिशत, सन फार्मास्युटिकल्स 1.34 प्रतिशत और इंफोसिस 1.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स 2.16 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 1.07 प्रतिशत, नेस्ले 0.91 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 0.90 प्रतिशत और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 0.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ में E20 पेट्रोल को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शनिवार को E20 पेट्रोल के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में E20 पेट्रोल को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती के छेड़खानी करने का आराेप...
उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र में छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक का सिर मुंडवाया

तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

युवाओं से जिज्ञासा बनाए रखने और नई चुनौतियों के समाधान खोजने का आह्वान समारोह में 3,000 से अधिक स्नातकों को...
राष्ट्रीय 
तेजी से बदलती दुनिया में जो सीखेगा, वही जीतेगा: प्रधानमंत्री

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार खड़े...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

गंगोत्री हाईवे पर बाल-बाल बचे कांवड़िए, गंगा में गिरने से बचा वाहन

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास शनिवार सुबह कांवड़ियों का पिकअप वाहन गंगा नदी में गिरने से...
उत्तराखंड 