पाकिस्तान के रावलपिंडी में जेल वैन से 14 कैदी भागे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में 14 कैदी जेल वैन से भाग गए। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर भागे इन कैदियों की तलाश की जा रही है। अभी तक इसमें पूरी तरह सफलता नहीं मिल पाई है। भागे हुए कैदियों में से चार को पकड़ लिया गया है। यह घटना रावलपिंडी के कहूटा क्षेत्र में हुई है।

जियो न्यूज और दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी पुलिस के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि कहूटा में जेल वैन से 14 कैदियों के भागने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान चार कैदियों को दबोच लिया गया। प्रवक्ता के अनुसार, संबंधित अधिकारियों से घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि बाकी 10 कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें काम कर रही हैं।

सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार ये खबर भी पढ़े : सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि घटना से पहले वैन के अंदर कैदियों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। अदालत में पेशी के बाद कैदियों को अदियाला जेल ले जाया जा रहा था, तभी यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि वैन को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान एक कैदी ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया।

सनद रहे, पिछले साल कराची की मालिर जेल से भूकंप के कारण लोगों को बाहर निकालते समय 200 से ज्यादा कैदी भाग गए थे। इस घटना में कम से कम एक कैदी की मौत हो गई थी और कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इनमें से 80 से ज्यादा कैदियों को पकड़ लिया गया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची कल से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची एक जुलाई से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह वहां अपने समकक्ष...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची कल से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश की संभावना...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी

काराकास (वेनेजुएला)। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित वेनेजुएला में पांच दिन पहले आए दो भूकंपों से भारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 1,700 के पार; राहत-बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे खिलाड़ी अरविंद पासवान (45) को गोली मारने के मामले का पुलिस ने करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने रोडरेज मे बुरी तरह पीट-पीट मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या