यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना राया क्षेत्र में माइलस्टोन 112 के पास तेज रफ्तार बस और ट्रेलर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रेलर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राहत एवं बचाव दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। बचाव कर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्य का जायजा लिया और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मृतकों की पहचान कराने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
