अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान', भारत ने पड़ोसी मुल्क को दिया मुंहतोड़ जवाब

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची में शनिवार शाम को कुछ आतंकवादी सिंध रेंजर्स के मुख्यालय के अंदर घुस गए। इस हमले के नाकाम करने की कोशिश में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए। हालांकि बाद में कुल छह आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इस हमले के बाद भारत की तरफ से बयान सामने आया है। भारत ने इस आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को नसीहत दी है कि उन्हें खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए। इसके साथ ही भारत ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी जमीन पर मौजूद आंतकी ढांचे के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हें सरकारी नीति के तौर पर आतंकवाद का सहारा लेना छोड़ देना चाहिए

विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
पाकिस्तान के आरोपों के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने कराची में हाल ही में हुई घटना को लेकर भारत पर पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों वाली रिपोर्ट देखी है। हम उन्हें पूरी तरह से खारिज करते हैं। दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय, पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह अपने गिरेबान में झांके, अपनी जमीन पर मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे और सरकारी नीति के तौर पर आतंकवाद का सहारा लेने की अपनी आदत को छोड़े।"

अंकुश नारंग का एमसीडी मेयर को पत्र, बिल्डिंग हादसों और अग्निकांड पर सदन में हो चर्चा ये खबर भी पढ़े : अंकुश नारंग का एमसीडी मेयर को पत्र, बिल्डिंग हादसों और अग्निकांड पर सदन में हो चर्चा

मारे गए छह आतंकवादी
दरअसल, कराची में हुए इस आतंकी हमले में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। वहीं 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि एक हमलावर जिंदा पकड़ा गया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार के आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शनिवार रात लगभग 8:30 बजे कराची के घनी आबादी वाले गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हुई। यहां स्थित सिंध रेंजर्स के भिट्टाई विंग मुख्यालय पर आतंकियों ने हमला किया। 

मौसम 26 जून: 03 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 26 जून: 03 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

जमात-उल-अहरार ने ली जिम्मेदारी
आतंकियों ने पहले तो धमाके किए, जिसके बाद लोग काफी सहम गए। बाद में फायरिंग करते हुए हमलावर सिंध रेंजर्स के मुख्यालय के अंदर घुस गए। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच करीब 90 मिनट तक भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने पूरे परिसर और आसपास की सड़कों को बंद कर दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार ने ली। यह संगठन टीटीपी का ही एक चरमपंथी गुट है, जो मुख्य रूप से पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सक्रिय है। यह नागरिकों, सुरक्षा बलों तथा सरकारी अधिकारियों पर हमले करता रहा है। 

परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा ये खबर भी पढ़े : परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसियां अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर टीटीपी को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने और सीमा पार से हमले कराने का लगातार आरोप लगाती रही हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान की सेना ने भी अफगानिस्तान के भीतर टीटीपी के कथित ठिकानों और प्रशिक्षण शिविरों पर कई बार कार्रवाई की है। बता दें कि अक्टूबर 2024 के बाद से कराची में यह पहला बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले कराची एयरपोर्ट के पास हुए आत्मघाती धमाके में दो चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

चाइल्ड पीजीआई की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में निर्माण कार्य के दौरान रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौथी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चाइल्ड पीजीआई की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

 बारिश और धान की खेती पैदावार पर कितना फर्क पड़ता है?

धान की खेती: धान एक ऐसी फसल है जिसे उगने से लेकर पकने तक भरपूर पानी की जरूरत होती है....
खेती-बाड़ी 
 बारिश और धान की खेती पैदावार पर कितना फर्क पड़ता है?

यमुना नदी में नहाने समय सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में चिल्ला थाने में तैनात 27 वर्षीय सिपाही की यमुना नदी में नहाते समय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमुना नदी में नहाने समय सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव

अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन गिरफ्तार

गोरखपुर। थाना एम्स क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा तस्करी का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन गिरफ्तार

आमिर जंगू के दोहरे शतक और रोच के 300 टेस्ट विकेट से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पारी और 217 रन से रौंदा

एंटीगा। वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 217 रन के विशाल अंतर से हराकर दो मैचों...
खेल 
आमिर जंगू के दोहरे शतक और रोच के 300 टेस्ट विकेट से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पारी और 217 रन से रौंदा

उत्तर प्रदेश

चाइल्ड पीजीआई की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में निर्माण कार्य के दौरान रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौथी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चाइल्ड पीजीआई की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

यमुना नदी में नहाने समय सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में चिल्ला थाने में तैनात 27 वर्षीय सिपाही की यमुना नदी में नहाते समय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमुना नदी में नहाने समय सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव

अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन गिरफ्तार

गोरखपुर। थाना एम्स क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा तस्करी का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन गिरफ्तार

संभल में 101 करोड़ की 38 बीघा सरकारी जमीन हुई थी निजी घोषित

संभल। जनपद संभल में 101 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 38 बीघा सरकारी जमीन को अवैध रूप से निजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 101 करोड़ की 38 बीघा सरकारी जमीन हुई थी निजी घोषित