यमुना नदी में नहाने समय सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में चिल्ला थाने में तैनात 27 वर्षीय सिपाही की यमुना नदी में नहाते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद नदी के बीच से शव बरामद कर लिया गया। घटना से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

चिल्ला थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह भदौरिया पुत्र महेंद्र सिंह भदौरिया रविवार को यमुना पुल के उस पार ललौली थाना क्षेत्र स्थित एक परचून की दुकान पर अपनी बाइक खड़ी कर करीब दो किलोमीटर पैदल नदी किनारे पहुंचा। कपड़े उतारकर नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूब गया। नदी किनारे मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर चिल्ला थाना प्रभारी आनंद साहू, सीओ सदर सौरभ सिंह, पपरेंदा चौकी प्रभारी अंश त्यागी तथा ललौली थाना पुलिस पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद सिपाही का शव नदी के बीच से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया मुद्दा ये खबर भी पढ़े : भाकियू कार्यकर्ताओं ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया मुद्दा

परिजनों के अनुसार अनुराग सिंह भदौरिया की शादी 24 नवंबर 2024 को कानपुर के सरसौल-महाराजपुर निवासी सेजल सिंह से हुई थी। उनका चार माह का पुत्र शिवांश सिंह है। बेटे की मौत की खबर से मां शांति देवी, पत्नी सेजल सिंह और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उनका परिवार कानपुर के सरसौल में रहता है और उनकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। अनुराग की तैनाती 26 मई 2026 को चिल्ला थाने में हुई थी। इससे पहले वह कमासिन थाने में तैनात थे। अनुराग परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन नेहा सिंह हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं, मृतक के ससुर रनबीर सिंह तोमर, जो चरखारी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात हैं, ने बताया कि सेजल उनके दो बच्चों में सबसे बड़ी है। इस हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

तेरह मोहर्रम पर कर्बला में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ ये खबर भी पढ़े : तेरह मोहर्रम पर कर्बला में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ

इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि आज 28 जून को थाना चिल्ला में तैनात आरक्षी अनुराग सिंह भदौरिया बिना किसी को सूचना दिए केन और यमुना नदी के संगम स्थल पर नहाने चले गए। जब स्थानीय लोगों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी कि तो तत्काल पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से उक्त आरक्षी के शव को बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है ।

उतरौला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नहर पुल के पास से दबोचा ये खबर भी पढ़े : उतरौला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नहर पुल के पास से दबोचा

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को नीमच में 500 मेगावॉट और शाजापुर में 450 मेगावॉट...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति...
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

वापस लौटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य

देहरादून : उत्तराखंड से लौटे चारों निहंग अपने साथियों के साथ पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इसके...
उत्तराखंड 
वापस लौटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य

उत्तर प्रदेश

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा चाकू से हमला करने और बीच-बचाव करने आए युवक को...
उत्तर प्रदेश 
 महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची को महज एक...
उत्तर प्रदेश 
महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के निकट शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली