चाइल्ड पीजीआई की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में निर्माण कार्य के दौरान रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौथी मंजिल पर काम कर रहे 35 वर्षीय मजदूर का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई और साथी मजदूर उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेक्टर-20 थाना प्रभारी अरविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। वह चाइल्ड पीजीआई में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चौथी मंजिल पर काम करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करके शव काे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
