अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। थाना एम्स क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, 14 जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद की है।

अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन शर्मा, सौरभ शुक्ला उर्फ निति और मनजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना एम्स में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विद्यालय खुलने के दृष्टिगत हीट वेव (लू) से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं:डीएम  ये खबर भी पढ़े : विद्यालय खुलने के दृष्टिगत हीट वेव (लू) से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं:डीएम

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध असलहा बिहार के सिवान और गोपालगंज जनपद के तस्करों से खरीदकर गोरखपुर लाते थे और यहां ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। बरामद असलहे भी इन्हीं सप्लायरों से लाए गए थे।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत

पुलिस के अनुसार, अवैध असलहा निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर 27 जून को यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के पास से .32 बोर की पिस्टल, .12 बोर के दो तमंचे, कुल 14 कारतूस, एक मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। क्षेत्राधिकारी ने रविवार काे बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जनपद में अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मार, दुबग्गा-पारा में 36 घंटे बिजली गुल ये खबर भी पढ़े : चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मार, दुबग्गा-पारा में 36 घंटे बिजली गुल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। प्रदेश के केवल 15 जिलों तक मानसून पहुंच पाया...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को नीमच में 500 मेगावॉट और शाजापुर में 450 मेगावॉट...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति...
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

उत्तर प्रदेश

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा चाकू से हमला करने और बीच-बचाव करने आए युवक को...
उत्तर प्रदेश 
 महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची को महज एक...
उत्तर प्रदेश 
महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के निकट शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली