पाकिस्तान का अफगान सीमा पर हवाई हमला, 25 आतंकियों को मारने का दावा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हमले के बाद 28 और 29 जून की दरमियानी रात अफगान सीमा पर हवाई हमले कर 25 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। सूचनामंत्री अताउल्लाह तरार ने इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया एवं जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के रावलपिंडी मुख्यालय ने कहा कि यह कामयाबी खुफिया आधारित अभियान में मिली।

पाकिस्तान के समाचार चैनल जियो न्यूज और दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सूचनामंत्री तरार ने एक्स पर कहा कि सुरक्षा बलों ने इस अभियान में कुल 29 आतंकवादियों को मार गिराया है। यह हमले हाल ही में पाकिस्तान के अंदर खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में निर्दोष लोगों और कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) मुख्यालय के खिलाफ हुई आतंकवादी घटनाओं के बाद किए गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने 28 जून को बाजौर जिले में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इनमें जमात-उल-अहरार का कमांडर खान फरोश उर्फ जबाल शामिल है।

ईरान के साथ डील से ठीक पहले बेरूत पर इजरायल का हमला ये खबर भी पढ़े : ईरान के साथ डील से ठीक पहले बेरूत पर इजरायल का हमला

मंत्री तरार ने कहा कि सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन गजब-लिल-हक जारी रहेगा। तरार के अनुसार, सुरक्षा बलों ने 28 और 29 जून की रात सीमावर्ती इलाकों में मौजूद आतंकवादी कैंपों और ठिकानों पर सटीक हमले किए। अफगान सीमा पर पक्तिका और कुनार में तीन ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। इस हवाई हमले में 25 आतंकवादी मारे गए। इन ठिकानों में मौजूद बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद को नष्ट कर दिया गया।

यूएई के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हमले की वैश्विक निंदा, सुरक्षा को लेकर चेतावनी ये खबर भी पढ़े : यूएई के बराकाह परमाणु संयंत्र पर हमले की वैश्विक निंदा, सुरक्षा को लेकर चेतावनी

तरार ने दावा किया कि 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में तेजी आई है। अफगान तालिबान खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान प्रांतों में अशांति के लिए जिम्मेदार है। दहशतगर्दों के सफाये के लिए पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजब-लिल-हक शुरू किया है। आईएसपीआर ने बयान में दावा किया कि अफगान सीमा पर मारा गया कमांडर फरोश विदेशी नागरिक है।

नेपाल : सत्तारूढ़ दल के सांसद ने पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव का किया विरोध ये खबर भी पढ़े : नेपाल : सत्तारूढ़ दल के सांसद ने पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव का किया विरोध

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति...
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

वापस लौटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य

देहरादून : उत्तराखंड से लौटे चारों निहंग अपने साथियों के साथ पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इसके...
उत्तराखंड 
वापस लौटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य

महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा चाकू से हमला करने और बीच-बचाव करने आए युवक को...
उत्तर प्रदेश 
 महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा चाकू से हमला करने और बीच-बचाव करने आए युवक को...
उत्तर प्रदेश 
 महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची को महज एक...
उत्तर प्रदेश 
महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के निकट शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली