आमिर जंगू के दोहरे शतक और रोच के 300 टेस्ट विकेट से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पारी और 217 रन से रौंदा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

एंटीगा। वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 217 रन के विशाल अंतर से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के चौथे दिन रविवार को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी केवल 101 रन पर समेट दी।

इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 308 रन बनाए थे। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने शानदार 120 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि दिनेश चांडीमल ने 54 रन और नुवांडी फर्नांडो ने 84 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने तीन विकेट लिए।

फीफा विश्व कप 2026 : अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर अंतिम-32 में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026 : अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर अंतिम-32 में बनाई जगह

जवाब में वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए 626/9 पर पारी घोषित की। विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू ने करियर का पहला दोहरा शतक लगाते हुए 233 रन बनाए, जबकि कप्तान रोस्टन चेज़ ने 194 रन की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की बड़ी पारियों की बदौलत मेजबान टीम ने 318 रन की बढ़त हासिल की।

फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने उज़्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा,रोनाल्डो ने दागे दो गोल ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने उज़्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा,रोनाल्डो ने दागे दो गोल

चौथे दिन श्रीलंका ने 15/1 से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। दिन के पहले ही ओवर में केमार रोच ने निशान मदुश्का को एलबीडब्ल्यू आउट किया, जबकि तीन गेंद बाद जेडन सील्स ने नाइटवॉचमैन कासुन राजिथा को स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेज दिया।

एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप में भारत ने जीते चार पदक ये खबर भी पढ़े : एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप में भारत ने जीते चार पदक

कमिंदु मेंडिस और दिनेश चांडीमल ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन कमिंदु मेंडिस शमर जोसेफ की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद पहली पारी में शतक लगाने वाले कप्तान धनंजय डी सिल्वा भी एलबीडब्ल्यू आउट होकर लौट गए। श्रीलंका ने जल्द ही आधी टीम गंवा दी।

केमार रोच ने कुसल मेंडिस को भी बोल्ड कर श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के कारण कुछ देर खेल रुका, लेकिन खेल शुरू होते ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा।

दोपहर के भोजन के बाद रोच ने लगातार गेंदों पर दिनेश चांडीमल और मिलान रत्नायके के विकेट लेकर मैच पूरी तरह अपने नाम कर लिया। इसके बाद असिता फर्नांडो को बोल्ड कर रोच ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले वेस्टइंडीज के केवल पांचवें गेंदबाज बने।

अंतिम विकेट जेडन सील्स ने लेकर श्रीलंका की पारी समाप्त की और वेस्टइंडीज को कप्तान रोस्टन चेज़ की अगुवाई में पहली टेस्ट जीत दिलाई। दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट इसी मैदान पर शुक्रवार से खेला जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर:

श्रीलंका: 308 और 101 (दिनेश चांडीमल 43; केमार रोच 4/51)

वेस्टइंडीज: 626/9 घोषित (आमिर जंगू 233, रोस्टन चेज़ 194)

परिणाम: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पारी और 217 रन से हराया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति...
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बरसा पानी, कई जगह बाढ़

वापस लौटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य

देहरादून : उत्तराखंड से लौटे चारों निहंग अपने साथियों के साथ पंजाब और हरियाणा के लिए रवाना हो गए। इसके...
उत्तराखंड 
वापस लौटे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हालात सामान्य

महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा चाकू से हमला करने और बीच-बचाव करने आए युवक को...
उत्तर प्रदेश 
 महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा चाकू से हमला करने और बीच-बचाव करने आए युवक को...
उत्तर प्रदेश 
 महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची को महज एक...
उत्तर प्रदेश 
महज एक घंटे में लापता 5 वर्षीय बच्ची को ढूंढ लाई कैंट पुलिस, परिजनों ने राहत की सांस ली

पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के निकट शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम चौराहे पर खूनी बवाल: मारपीट के बाद फायरिंग, होटल के रसोइए को लगी गोली