चंडीगढ़ की शराब, ऊपर खरबूजे... बिहार तक तस्करी का खेल, एसटीएफ ने 2,808 बोतलों के साथ तस्कर दबोचा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उन्नाव। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्नाव से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चंडीगढ़ में बिक्री के लिए चिह्नित 142 पेटियों में पैक 2,808 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, एक पिकअप वाहन और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचा जाना था। मामले में गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार में बड़े पैमाने पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। इस इनपुट के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसेन यादव के पर्यवेक्षण में एसटीएफ लखनऊ की टीम को सक्रिय किया गया। खुफिया जानकारी के दौरान पता चला कि चंडीगढ़ की शराब से लदी एक पिकअप उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है।

40 साल का तजुर्बा भी हार गया मौत से, कोबरा के डसने के बाद सांप समेत अस्पताल पहुंचे सपेरे की मौत ये खबर भी पढ़े : 40 साल का तजुर्बा भी हार गया मौत से, कोबरा के डसने के बाद सांप समेत अस्पताल पहुंचे सपेरे की मौत

सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ग्राम टिकरा बाव के पास घेराबंदी कर दी। देर शाम संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 142 पेटियों में रखी 2,808 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सभी बोतलों पर "For Sale in Chandigarh" अंकित था। मौके से वाहन चालक रंजीत, निवासी ग्राम टिकरा बाव, थाना औरास, उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया गया।

खरबूजों के नीचे छिपाकर भेजी जा रही थी शराब

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों अजय और विपिन के साथ मिलकर अवैध शराब की तस्करी करता था। शराब कन्नौज के औरलिया गांव से लोड की गई थी। पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब की पेटियों के ऊपर खरबूजे लाद दिए जाते थे, ताकि वाहन सामान्य कृषि उत्पाद से भरा हुआ दिखाई दे।

आरोपी ने यह भी बताया कि रास्ते में पुलिस जांच से बचने के लिए पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां इस शराब को ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था। ईंधन और अन्य खर्च का भुगतान उसके साथी ऑनलाइन माध्यम (यूपीआई) से करते थे।

दो अन्य तस्करों की तलाश जारी

एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से एक पिकअप वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ औरास थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। गिरोह के फरार सदस्यों अजय और विपिन की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।एसटीएफ का कहना है कि इस गिरोह के नेटवर्क, शराब की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना राया...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद

चाकू मारकर युवक को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
चाकू मारकर युवक को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

पत्रकारपुरम फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य हिरासत में, पुलिस ने बढ़ाईं गंभीर धाराएं

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के पास मनीष ईटिंग प्वाइंट पर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य हिरासत में, पुलिस ने बढ़ाईं गंभीर धाराएं

माता-पिता से नाराज किशोर को आत्मघाती कदम उठाने से पहले पुलिस ने बचाया

लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र में माता-पिता से नाराज होकर आत्महत्या का प्रयास करने जा रहे एक किशोर को पुलिस ने...