घंटाघर में गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर फटा, दो लोग घायल
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर इलाके में सोमवार रात गुब्बारों में हवा भरने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सिलेंडर अचानक फटने से दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे घंटाघर क्षेत्र में गुब्बारे बेचने वाले जमाल के पास रखा हवा भरने वाला सिलेंडर अचानक फट गया। धमाके के समय आसपास मौजूद दो लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
ये खबर भी पढ़े : एडीएम की अध्यक्षता में शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (टीईटी) को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक हुई आयोजित।घायलों की पहचान इलियास (45) निवासी रामगंज, हुसैनाबाद और जाकिर (50) निवासी मोहिनी पुरवा, हुसैनाबाद के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों को सामान्य चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
