हाईकोर्ट के आदेश पर परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के विरुद्ध चलाया अभियान
20 वाहनों का चालान करते हुए 10 वाहनों को सीज
लखनऊ। मंगलवार हाईकोर्ट के आदेश पर परिवहन विभाग ने कामता चौराहे से पॉलिटेक्निक एवं चिनहट चौराहे तक अनाधिकृत संचालन एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाया।
अभियान के दौरान विशेष रूप से सड़क के किनारे अनाधिकृत रूप से पार्क की गई सवारी वाहनों एवं अवैध के रूप से सवारियां ढोने वाली वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव ने 20 वाहनों का चालान करते हुए 10 वाहनों को सीज किया।
अभियान के दौरान पॉलीटेक्निक चौराहा से ऑल यूपी परमिट वाली 02 बसों को फुटकर संवरिया ढोने के के लिए कमता बस स्टेशन में सीज किया। साथ ही कामता चौराहे के पास से 01 प्राइवेट कार को बुकिंग में सांवरिया ढोने तथा 01 टैक्सी कार को फिटनेस, पॉल्यूशन एवं कर जमा ना होने के कारण कमता बस स्टेशन में सीज किया। 03 बिना रजिस्ट्रेशन ई ऑटो रिक्शा एवं 03 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया।
परिवहन विभाग ने 05 टैक्सी वाहनों को पॉलिटेक्निक से कमता तिराहा के बीच अवैध रूप से पार्किंग में लगाने पर कार्यवाही की। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को भी चेतावनी दी है कि अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा।
इसके साथ ही वाहन स्वामियों से अपील की है कि लखनऊ हाईकोर्ट में दायर याचिका में दिए गए निर्देशों के आधार पर कमता चौराहा से 100 मीटर के परिधि में कोई भी व्यावसायिक वाहन ना तो पार्क करें ना ही इस क्षेत्र में सवारियां उतारने चढ़ाने का कार्य करें।
यदि फिर भी उनके द्वारा ऐसा किया जाता है तो यह हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना होगी। इसे लेकर परिवहन विभाग वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही करेगा।
अभियान के दौरान परिवहन विभाग की ओर से उप परिवहन आयुक्त, लखनऊ परिक्षेत्र राधेश्याम, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ संभाग प्रभात पांडेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ आलोक कुमार यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम लखनऊ क्षेत्र विमल राजन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, अवध बस अड्डा। कमता स्टेशन आर 0एस0 वर्मा, स्टेशन इंचार्ज, बस स्टेशन कमता संजय सिंह तथा यातायात निरीक्षक कमता क्षेत्र वेंकटेश्वर सिंह, यातायात उप निरीक्षक हृदयानंद यादव आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।
