शिमला: गोशाला में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, मामले की जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत सनारसा के गसो गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव गोशाला में फंदे से लटका मिला है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए मामले की जांच जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम ग्राम पंचायत सनारसा के उपप्रधान ठाकुर दास ने थाना झाखड़ी को दूरभाष पर सूचना दी कि गसो गांव निवासी ईश्वर सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां ईश्वर सिंह का शव उसके मकान के साथ बनी गोशाला में पाया गया।

मृतक की पत्नी और पुत्रों ने पुलिस को बताया कि ईश्वर सिंह ने गोशाला की छत की बल्ली से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदा लगाया था। उन्होंने ही रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा।

 शिमला: सतलुज में समाई कार का सुराग नहीं, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा ये खबर भी पढ़े :  शिमला: सतलुज में समाई कार का सुराग नहीं, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गोशाला का दरवाजा बाहर से ताला लगा हुआ मिला। इस कारण मामला संदिग्ध नजर आने पर रामपुर के एसडीपीओ के माध्यम से राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एसएफएसएल) जूंगा की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान विशेषज्ञों ने प्रथम दृष्टया इसे फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला बताया। विशेषज्ञों ने यह भी पाया कि गोशाला के दरवाजे की मशाबी को बिना ताला खोले भी संचालित किया जा सकता था, जिससे दरवाजा खोला जाना संभव था।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर (एमजीएमएससी) खनेरी के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मामले की जांच भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी नजर आ रही है। भाव में आई गिरावट...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

उत्तर प्रदेश

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

डॉक्टर्स डे: चिकित्सा सेवा और समाजसेवा में मिसाल बना बदायूं का अंसारी परिवार

बदायूं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर्स डे: चिकित्सा सेवा और समाजसेवा में मिसाल बना बदायूं का अंसारी परिवार