अलवर में बुजुर्ग व्यवसायी की हत्या, घर से 3 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • 80 वर्षीय व्यवसायी दिनेश अग्रवाल की घर में हत्या।
  • वारदात के बाद करीब 3 लाख रुपये नकदी गायब।
  • बदमाशों ने कथित तौर पर बुजुर्ग के हाथ-पैर बांधे।

अलवर। शहर में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में नगर निगम के पूर्व चेयरमैन के मामा और शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दिनेश अग्रवाल (80) की उनके घर में हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद बदमाश करीब तीन लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपितों ने वारदात से पहले बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार दिनेश अग्रवाल घर में अकेले रहते थे। उनका बेटा विकास अग्रवाल स्कीम-4 क्षेत्र में रहता है। मृतक पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के चचेरे भाई भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जयपुर: 200 फीट बाईपास पर कार के उड़े परखच्चे, भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े : जयपुर: 200 फीट बाईपास पर कार के उड़े परखच्चे, भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिनेश अग्रवाल पुराने और कटे-फटे नोट बदलने का कार्य करते थे। इसी कारण उनके पास अक्सर नकदी रहती थी।

वारदात की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या और लूट की वारदात के पीछे के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विभिन्न पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा पुलिस अधिकारियों से शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।

जूली ने आरोप लगाया कि जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस का अधिष्ठापन समारोह एवं जनरल मीटिंग गुरुवार को गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

सीवान में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, वांछित ललन सिंह गिरफ्तार

पुलिस टीम पर हमले और फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी। ललन सिंह उर्फ ललन चौबे को पुलिस ने पकड़ा।...
बिहार 
सीवान में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, वांछित ललन सिंह गिरफ्तार

बारुईपुर हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार, मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले में अब तक 35 आरोपी पकड़े गए

बारुईपुर हिंसा मामले में गिरफ्तारियों की संख्या 35 पहुंची। मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले को लेकर अलग-अलग मामले दर्ज। पुलिस...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बारुईपुर हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार, मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले में अब तक 35 आरोपी पकड़े गए

बंगाल के समुद्र में 16 मछुआरे लापता, शंकरपुर से निकला ट्रॉलर कई दिनों से नहीं लौटा

शंकरपुर से गहरे समुद्र में गया ट्रॉलर लापता। ट्रॉलर में मांझी समेत 16 मछुआरे सवार थे। कई दिनों से ट्रॉलर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल के समुद्र में 16 मछुआरे लापता, शंकरपुर से निकला ट्रॉलर कई दिनों से नहीं लौटा

उत्तर प्रदेश

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस का अधिष्ठापन समारोह एवं जनरल मीटिंग गुरुवार को गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना। ओ-लेवल और सीसीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित। आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

यूपी में बारिश का असर: गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी के बीच कई जिलों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश का असर: गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी