सीवान में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, वांछित ललन सिंह गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी के दौरान हुआ था हमला।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • पुलिस टीम पर हमले और फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी।
  • ललन सिंह उर्फ ललन चौबे को पुलिस ने पकड़ा।
  • आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

सीवान। सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मेलहनी घाट पर पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग के बहुचर्चित मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के वांछित अभियुक्त ललन सिंह उर्फ ललन चौबे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को दरौली थाना क्षेत्र के मेलहनी घाट पर दरौली थाना पुलिस एवं मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की संयुक्त टीम अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी कर रही थी।

भागलपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया 5 वर्षीय मासूम, इलाज के दौरान मौत ये खबर भी पढ़े : भागलपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया 5 वर्षीय मासूम, इलाज के दौरान मौत

इसी दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर फायरिंग की थी। इस संबंध में दरौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना के आधार पर इस मामले में पहले दिलीप बीन और महेत बीन को 18 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद विक्रम बीन को 6 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि अनुसंधान के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त ललन सिंह उर्फ ललन चौबे, पिता योगेन्द्र चौबे, निवासी संठी, थाना रघुनाथपुर, जिला सीवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस कांड के एक अन्य आरोपी प्रकाश उपाध्याय को भी 8 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में आवश्यक पूछताछ के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी।

एसपी ने कहा कि इस कार्रवाई में दरौली थाना के अपर थानाध्यक्ष पु.अ.नि. अभिषेक कुमार एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी

मृतकों की पहचान सागर पाहन (28) और रंदाय टूटी (32) के रूप में हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने...
झारखंड 
खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

नेपाल में संपत्ति जांच अभियान तेज, पूर्व पीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने जमा किया संपत्ति रिकॉर्ड

आयोग को प्रतिदिन औसतन 500 संपत्ति विवरण मिल रहे हैं। गुरुवार को 660 लोगों ने संपत्ति की जानकारी जमा कराई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में संपत्ति जांच अभियान तेज, पूर्व पीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने जमा किया संपत्ति रिकॉर्ड

सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज

सोने की कीमतों में ₹1,220-₹1,330 प्रति 10 ग्राम की तेजी। चांदी के भाव में ₹10,000 प्रति किलो की गिरावट। 24...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज

उत्तर प्रदेश

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस का अधिष्ठापन समारोह एवं जनरल मीटिंग गुरुवार को गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना। ओ-लेवल और सीसीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित। आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन