ग्लोबल बाजारों में मजबूती का असर, एशियाई शेयर बाजारों में तेजी का रुख

एशिया के अधिकांश बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
  • नैस्डेक में 1.30 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
  • एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.81 प्रतिशत चढ़ा।

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशिया में आज तेजी का रुख बना हुआ है।

चिप स्टॉक्स मे आए उछाल की वजह से अमेरिकी बाजार में कल तेजी का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,487.41 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.81 प्रतिशत बढ़ कर 7,543.64 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 336.24 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,206.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे  ये खबर भी पढ़े : बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 52,440.92 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आखिरी दौर में हुई बिकवाली की वजह से मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,472.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.89 प्रतिशत उछल कर 8,326.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 220.82 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,118.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया में आज चौतरफा लिवाली का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि ताइवान स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है।

गिफ्ट निफ्टी 206.50 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,201 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,067.07 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 385.97 अंक यानी 5.29 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,677.88 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स ने भी आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,266.15 अंक यानी 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69,010 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 434.82 अंक यानी 1.81 प्रतिशत उछल कर 24,465 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,615.71 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,456.02 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,930.50 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ममता का सुवेंदु पर आरोप- ‘विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश, खुलेआम दी धमकी’

राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश से पूछा सवाल
राज्य  पश्चिम बंगाल 
ममता का सुवेंदु पर आरोप- ‘विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश, खुलेआम दी धमकी’

सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत नागरिकता के...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

खरगे का केंद्र पर आरोप- ‘आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मोदी सरकार’

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर आरक्षण खत्म...
राष्ट्रीय  राज्य 
खरगे का केंद्र पर आरोप- ‘आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मोदी सरकार’

31 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

जीपी सिंह बने डीजी प्रशिक्षण और राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक
राज्य  छत्तीसगढ़ 
31 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाजारखाला थाना पुलिस ने सोमवार को जैन मंदिर में हुई चोरी का 48...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाजारखाला थाना पुलिस ने सोमवार को जैन मंदिर में हुई चोरी का 48...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त तक नहीं हो सकी सुनवाई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे होगी सुनवाई

दिव्यांग कोटे की आड़ में परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पुलिस-एसटीएफ ने चार को दबोचा

कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत भैलामऊ स्थित परीक्षा केंद्र पर स्वस्थ अभ्यर्थियों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर परीक्षा में उनकी जगह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांग कोटे की आड़ में परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पुलिस-एसटीएफ ने चार को दबोचा

बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दो करोड़ जब्त

मुजफ्फरनगर समेत नौ ठिकानों पर दिनभर चली जांच
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दो करोड़ जब्त