खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी

दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • मृतकों की पहचान सागर पाहन (28) और रंदाय टूटी (32) के रूप में हुई।
  • दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की ग्रामीणों में चर्चा थी।
  • रंदाय के पति के बाहर जाने के बाद सागर का घर आना-जाना बढ़ गया था।

खूंटी । खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के एक घर में देवर और भाभी के शव फंदे से लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान सागर पाहन (28) और रंदाय टूटी (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सागर पाहन और रंदाय टूटी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा ग्रामीणों के बीच थी। रंदाय के पति नोगा पाहन आर्थिक तंगी के कारण 19 जून को रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्य चले गए थे।

पलामू: धारदार हथियार से दंपति पर हमला, 8 माह के बच्चे की मौत; आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पलामू: धारदार हथियार से दंपति पर हमला, 8 माह के बच्चे की मौत; आरोपी गिरफ्तार

उनके जाने के बाद सागर का रंदाय के घर आना-जाना बढ़ गया था। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों अक्सर साथ में समय बिताते और भोजन भी करते थे।

बताया जा रहा है कि इस संबंध की जानकारी नोगा पाहन को मिलने के बाद उन्होंने पत्नी से फोन पर बातचीत की और गांव लौटने की बात कही। इसी बीच गुरुवार रात दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जब एक ऑटो चालक रंदाय के घर पहुंचा, तो उसने घर के अंदर दोनों के शव फंदे से लटके देखे। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई।

ग्रामसभा के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मारंगहादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस घटना से मृतका के परिवार पर गहरा दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। रंदाय टूटी अपने पीछे 11 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात को 20 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण किया है। इनमें सचिव और विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

क्या आप जानते है 11 जुलाई का इतिहास? आज के दिन ही हुआ था लोकल ट्रेन धमाका

इतिहास के पन्नों में 11 जुलाईः लोकल ट्रेनों में बम धमाकों से दहल गई मुंबई देश को लगी थी गहरी...
महाराष्ट्र 
क्या आप जानते है 11 जुलाई का इतिहास? आज के दिन ही हुआ था लोकल ट्रेन धमाका

'हितं यत्सर्वभूतानाम...' पीएम मोदी ने साझा किया जीवन को दिशा देने वाला सुभाषित

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया निस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निस्वार्थ सेवा, लोक कल्याण...
राष्ट्रीय 
'हितं यत्सर्वभूतानाम...' पीएम मोदी ने साझा किया जीवन को दिशा देने वाला सुभाषित

एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का अकेले प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सपा के आंदोलन में कांग्रेस नहीं दिखी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

उत्तर प्रदेश

यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात को 20 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण किया है। इनमें सचिव और विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का अकेले प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सपा के आंदोलन में कांग्रेस नहीं दिखी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव