क्या आप जानते है 11 जुलाई का इतिहास? आज के दिन ही हुआ था लोकल ट्रेन धमाका

लाखों नौकरीपेशा लोग काम खत्म कर जा थे घर, धमाके से 189 लोगो की गई थी जान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • इतिहास के पन्नों में 11 जुलाईः लोकल ट्रेनों में बम धमाकों से दहल गई मुंबई
  • देश को लगी थी गहरी चोट

मुंबई। देश-दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख कई अच्छे-बुरे इतिहास को समेटे है। यह तारीख भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को दहला चुकी है। साल 2006 की 11 जुलाई की शाम लाखों नौकरीपेशा लोग काम खत्म कर लोकल ट्रेनों से घर लौट रहे थे। अचानक 6 बजकर 20 मिनट पर चर्चगेट से बोरीवली जाने वाली ट्रेन में खार और सांता क्रूज के बीच बम धमाका हुआ।

कुछ ही देर में अलग-अलग ट्रेनों में धमाके की खबर आने लगी। अगले कुछ ही मिनटों में सात बम धमाके हुए। 189 लोग मारे गए और करीब 800 जख्मी हुए। ये सभी विस्फोट मुंबई की लोकल ट्रेनों के प्रथम श्रेणी के डिब्बों में हुए थे। खार, बांद्रा, जोगेश्वरी, माहिम, बोरीवली, माटुंगा और मीरा-भायंदर रेलवे स्टेशनों के पास हुए इन धमाकों की जांच में खुलासा हुआ कि ट्रेनों में लगाए गए बम आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट और फ्यूल ऑइल से बनाए गए। नुकसान ज्यादा हो इसलिए इन बमों में कील भी डाली गई। सभी बमों को प्रेशर कुकर में लगाकर टाइमर के जरिए उड़ाया गया था।

महाराष्ट्र: मछली पकड़ने पर रोक 15 अगस्त तक बढ़ी, सरकार दे सकती है ₹50,000 की सहायता ये खबर भी पढ़े : महाराष्ट्र: मछली पकड़ने पर रोक 15 अगस्त तक बढ़ी, सरकार दे सकती है ₹50,000 की सहायता

महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1922 - हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।
1979 - अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काईलैब विखंडित होकर आस्ट्रिया के पश्चिमी तट के समीप समुद्र में गिरी।
2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2003 - लाहौर में 'दोस्ती बस' और दिल्ली से 'सदा-ए-सरहद' बस का परिचालन ।
2004 - एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में।
2004 - पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हास्यास्पद चुनाव।
2007 - चर्चित चित्रकार एमएफ हुसैन ने न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रांत में हुए अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल।

जन्म
1899- राजस्थान के द्वितीय मुख्यमंत्री सीएस वेंकटाचार।
1902 - भारत के प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह।
1956 - अंग्रेजी भाषा के साहित्यकार अमिताभ घोष।
1857 - भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर।

निधन
1912 - प्रसिद्ध फ्रांसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फर्डिनांड मोनोयेर।
1957 - शिया निजारी इस्माइली मत के आध्यात्मिक नेता आगा खान (तृतीय)।
2003 - भारतीय लेखक भीष्म साहनी।
2011 - परमवीर चक्र से सम्मानित सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात खजूर से लदी एक डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कर्नाटक में RSS की तीन दिवसीय अहम बैठक शुरू, कार्य विस्तार और योजनाओं पर चर्चा

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अ.भा. प्रांत प्रचारक बैठक का शुभारंभ संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के शेष...
राष्ट्रीय 
कर्नाटक में RSS की तीन दिवसीय अहम बैठक शुरू, कार्य विस्तार और योजनाओं पर चर्चा

भारत के पारंपरिक ज्ञान की अब ऑस्ट्रेलिया भी करेगा सुरक्षा, टीकेडीएल से समझौता

बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में सहयोग और होगा मजबूत   नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने भारत के पारंपरिक ज्ञान डिजिटल...
राष्ट्रीय 
भारत के पारंपरिक ज्ञान की अब ऑस्ट्रेलिया भी करेगा सुरक्षा, टीकेडीएल से समझौता

यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अति वर्षा व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात खजूर से लदी एक डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अति वर्षा व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद