'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगातार हमलावर हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अखिलेश यादव पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शुक्रवार को ओमप्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अखिलेश यादव पर अपने मिलने वालों से पैसा वसूली का आरोप लगाया है।

ओमप्रकाश राजभर ने लिखामित्र अखिलेश, आपके कुछ कार्यकर्ता अपने किसी काम से हमारे पास आए। जाति से आपके वाले ही हैं। आपसे बहुत प्रभावित भी हैं। कहते हैं बस भैया की सरकार आ जाये तो ‘आ हा हा, मौज आ जाएगी’। बस उन्होंने हमसे आपकी एक शिकायत की। ये शिकायत वो आपके यहां कर नहीं सकते तो बात बात में मुझसे बताने लगे। मैंने सोचा आप मित्र हैं तो आपको बता देनी चाहिए।

महिगवां में सिपाही से गाली-गलौज करने वाले हेड कांस्टेबल का ऑडियो वायरल ये खबर भी पढ़े : महिगवां में सिपाही से गाली-गलौज करने वाले हेड कांस्टेबल का ऑडियो वायरल

आपके यादव कार्यकर्ता मुझसे कहने लगे कि “भैया” से मिलने जाने पर उनके “घेरे” के लोग हमसे वसूली करते हैं। कहते हैं कि भैया से फोटो खिंचवाने का ₹5000, हाथ मिलवाने का ₹8000-₹10,000 तक और मिलवाने का तो हिसाब किताब ही नहीं है। समझ नहीं आ रहा आपकी संपत्ति में 900 गुना की बढ़ोत्तरी हुई फिर एक्स्ट्रा इनकम का जुगाड़ क्यों?ओमप्रकाश राजभर ने आगे लिखा धरतीपुत्र के पुत्र यानी आपको ऐसी क्या ज़रूरत पड़ गई कि अपने धरती पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से वसूली कर रहे हैं। वो भी आपकी अपनी बिरादरी वालीं से। अगर यादव कार्यकर्ता का ये हाल है तो बाक़ियों का कितना रेट लग रहा आपके यहां?

सुना है कार्यकर्ताओं के खून पसीने की कमाई को चूस रहे हैं आप? अगर आप ख़ुद ये वसूली करवा रहे तो क्या ही कहें लेकिन अगर आपके घेरे वाले ये कर रहे हैं तो कुछ कीजिए महाराज। हार तो आप वैसे ही रहे हैं, ये सब बंटाधार करा देंगे। आप सोच रहे होंगे कि कार्यकर्ता आपके, वसूली आपकी, घेरा आपका तो उसमें हम क्यों बीच में आ गए। दो वजह से हमें आना पड़ा। एक तो आप हमें भले दुश्मन समझें लेकिन हम आपको अपना मित्र मानते हैं। दूसरा आपके प्रशंसक, आपके कार्यकर्ता अपना दर्द मुझसे कहते हुए बोले कि मंत्री जी, आप इसको कह दीजिए तो शायद हमारा भला हो जाये। उन्होंने कहा कि मंत्री जी, आप बोलेंगे तो अखिलेश भइया जरूर सुनेंगे और समझेंगे। कार्यकर्ता बेचारे ग़रीब थे तो सोचा आप तक बात पहुंचा दूं।ओमप्रकाश राजभर ने लिखागेट पर रेट का काउंटर बंद कीजिए। 20 रुपये चंदा मांग कर कार्यकर्ता को मूर्ख मत बनाइए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

'अल्फा' के सामने 'धमाल 4' की रिलीज बनी बड़ी चुनौती  आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की...
मनोरंजन 
आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रफ्तार धीमी, पहले हफ्ते में 50 करोड़ का भी नही हुआ कलेक्शन 

शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई के कारोबारी और फिल्म निर्माता धर्मेश नरेंद्र सांगानी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम...
राज्य  महाराष्ट्र 
शेखर सुमन के करीबी फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी पर ED का शिकंजा

रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

समय पर सही इलाज मरीज की जिंदगी बदल सकता:डॉ. त्रिपुरारी
उत्तर प्रदेश 
रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर में न्यूरो सेवाए, मरीजों का समग्र उपचार 

स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे संगठन और राजनीतिक पार्टियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

6 साल से इंतजार में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी, आरक्षण नियमों के पालन की उठाई आवाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश 69000...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की देर रात खजूर से लदी एक डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खजूर से लदी डीसीएम ट्रक से टकराई, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम