ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

अभ्यर्थी की न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट और अधिकतम आयु 35 वर्ष।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना।
  • ओ-लेवल और सीसीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026।

प्रयागराज। योगी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों को डिजिटल रूप से सशक्त और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निःशुल्क ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पात्र अभ्यर्थियों को मिलेगा।

 यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, लोगों को किया गया जागरूक ये खबर भी पढ़े :  यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, लोगों को किया गया जागरूक

आवेदन के लिए परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आय एवं जाति प्रमाण पत्र तहसील स्तर से निर्गत होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उसकी प्रिंट कॉपी के साथ आय, जाति, आधार कार्ड एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों सहित सभी आवश्यक अभिलेख कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या-65, विकास भवन, प्रयागराज में 20 जुलाई, 2026 को सायं 5 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा।

कहां और कैसे करना है आवेदन
पोर्टल www.msme.up.gov.in पर समस्त प्रपत्रों (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र) सहित ऑनलाइन आवेदन करने है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पात्र युवक-युवतियों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को कंप्यूटर कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी

मृतकों की पहचान सागर पाहन (28) और रंदाय टूटी (32) के रूप में हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने...
झारखंड 
खूंटी में सनसनीखेज घटना, घर में मिले देवर-भाभी के शव; मौत के कारणों की जांच जारी

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

नेपाल में संपत्ति जांच अभियान तेज, पूर्व पीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने जमा किया संपत्ति रिकॉर्ड

आयोग को प्रतिदिन औसतन 500 संपत्ति विवरण मिल रहे हैं। गुरुवार को 660 लोगों ने संपत्ति की जानकारी जमा कराई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में संपत्ति जांच अभियान तेज, पूर्व पीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने जमा किया संपत्ति रिकॉर्ड

सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज

सोने की कीमतों में ₹1,220-₹1,330 प्रति 10 ग्राम की तेजी। चांदी के भाव में ₹10,000 प्रति किलो की गिरावट। 24...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज

उत्तर प्रदेश

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस का अधिष्ठापन समारोह एवं जनरल मीटिंग गुरुवार को गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुई।...
उत्तर प्रदेश 
इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और सृजनशीलता का संदेश

ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना। ओ-लेवल और सीसीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित। आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन