दक्षिण दरवाजा से करुवा बाबा तक बनेगी नई सड़क व नाली, डिजाइनिंग लाइट से जगमगाएगा मार्ग- नेहा वर्मा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - नगर पालिका परिषद बस्ती क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा से करवा बाबा तक के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क, नाली और आधुनिक पथ-प्रकाश की सुविधा मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बस्ती के विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये की   धनराशि उपलब्ध कराने पर सहमति प्रदान की है।
यह जानकारी देते हुये नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत दक्षिण दरवाजा से करवा बाबा तक सड़क निर्माण, सीसी रोड, इंटर लॉकिंग,  नाली निर्माण तथा आधुनिक डिजाइनिंग स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 50 लाख रुपये की लागत से नाला क्रॉसिंग का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे पुरानी बस्ती और मंगल बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका परिषद के अनुसार शासन की ओर से अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। विकास कार्यों के लिए आगणन (एस्टीमेट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि जल्द से जल्द कार्य धरातल पर शुरू कराया जा सके।
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष नेहा वर्मा की मंशानुसार सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से दक्षिण दरवाजा से करवा बाबा तक आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन एवं जल निकासी की सुविधा मिलेगी।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

थाने की सरकारी जीप बनी 'रील' का सेट, फिल्मी गाने पर युवक का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

बहराइच। पुलिस स्टेशन मटेरा की सरकारी पुलिस जीप में बैठकर एक युवक द्वारा फिल्मी डायलॉग और विवादित गाने के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने की सरकारी जीप बनी 'रील' का सेट, फिल्मी गाने पर युवक का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

फतेहपुर सीकरी दरगाह के पूर्व सज्जादानशीन पीरजादा रईस मियां चिश्ती का निधन

नई दिल्ली। दुनियाभर में मशहूर फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के पूर्व सज्जादानशीन पीरजादा रईस मियां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर सीकरी दरगाह के पूर्व सज्जादानशीन पीरजादा रईस मियां चिश्ती का निधन

हादसे में मां की ममता बनी ढाल: बच्चे को सीने से लगाकर बचाया, खुद चली गई जान

राहगीरों ने कार ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौपा बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार...
उत्तर प्रदेश 
हादसे में मां की ममता बनी ढाल: बच्चे को सीने से लगाकर बचाया, खुद चली गई जान

बलिया पहुंचे योगी सरकार के मंत्री का कांग्रेस ने किया विरोध, लगाए 'गो बैक' के नारे

बलिया। बलिया को लेकर पूर्व में की गयी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद...