जिलाधिकारी ने राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • चिकित्सकों को दिए निर्देश प्रत्येक मरीज का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करे: जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने जनपद के अमृतपुर तहसील स्थित "राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र" का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, आपातकालीन सेवाओं तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार हेतु आए मरीजों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं एवं दवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए।

सात फीट का मगरमच्छ बस्ती में पहुंचा, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा ये खबर भी पढ़े : सात फीट का मगरमच्छ बस्ती में पहुंचा, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी स्वास्थ्य सेवाओं को शासन की मंशा के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। अनुपस्थित अथवा कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके लिए सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी पूरी संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गहरे समुद्र में उतरेगा भारत का मत्स्य अभियान, उपराष्ट्रपति ने एलओए प्रणाली का किया शुभारंभ

ओडिशा से ‘ब्लू रिवोल्यूशन’ का राष्ट्रीय आगाज़, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया हाई सीज़ फिशिंग के लिए लेटर ऑफ ऑथराइजेशन सिस्टम...
राष्ट्रीय 
गहरे समुद्र में उतरेगा भारत का मत्स्य अभियान, उपराष्ट्रपति ने एलओए प्रणाली का किया शुभारंभ

सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटी सौगात, नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी और प्रमाणपत्र सौंपे

बांदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा में आयोजित जनसभा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटी सौगात, नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी और प्रमाणपत्र सौंपे

डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में बैठक कर आगामी 12 जुलाई 2026 को...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक

डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धि, ‘समृद्ध ग्राम’ परियोजना ने जीता डब्ल्यूएसआईएस का खिताब

भारतनेट आधारित ‘समृद्ध ग्राम’ परियोजना को डब्ल्यूएसआईएस का वैश्विक पुरस्कार नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की ‘समृद्ध ग्राम : भारतनेट...
राष्ट्रीय 
डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धि, ‘समृद्ध ग्राम’ परियोजना ने जीता डब्ल्यूएसआईएस का खिताब

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटी सौगात, नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी और प्रमाणपत्र सौंपे

बांदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा में आयोजित जनसभा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटी सौगात, नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी और प्रमाणपत्र सौंपे

डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में बैठक कर आगामी 12 जुलाई 2026 को...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक

थाने की सरकारी जीप बनी 'रील' का सेट, फिल्मी गाने पर युवक का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

बहराइच। पुलिस स्टेशन मटेरा की सरकारी पुलिस जीप में बैठकर एक युवक द्वारा फिल्मी डायलॉग और विवादित गाने के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने की सरकारी जीप बनी 'रील' का सेट, फिल्मी गाने पर युवक का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल