एनडीआरएफ ने स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के जरिए छात्रों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

भूकंप,बाढ़,सर्पदंश,आकाशीय बिजली व सड़क सुरक्षा पर दी व्यवहारिक जानकारी, आपदा से निपटने के उपाय बताए

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,09 जुलाई (तरुणमित्र)। आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, लखनऊ की टीम ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), लखीमपुर-खीरी के सहयोग से पलिया कलां स्थित कंपोजिट स्कूल देवीपुर में संयुक्त रूप से स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का संचालन एनडीआरएफ टीम कमांडर सभाजीत यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाहा एवं एनडीआरएफ की टीम ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

कोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: तत्कालीन थाना प्रभारी, एसआई समेत 8 पर FIR, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : कोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: तत्कालीन थाना प्रभारी, एसआई समेत 8 पर FIR, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

एनडीआरएफ टीम ने भूकंप, बाढ़, सड़क दुर्घटनाओं, आकाशीय बिजली (लाइटनिंग) तथा सर्पदंश जैसी आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि आपदा से पहले किस प्रकार तैयारी करनी चाहिए, आपदा के समय घबराने के बजाय क्या कदम उठाने चाहिए तथा आपदा के बाद राहत एवं पुनर्वास की प्रक्रिया किस प्रकार संचालित होती है। साथ ही शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राहत एवं मुआवजा प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कराया। विद्यालय स्टाफ ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं।

एनडीआरएफ अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को आपदा के प्रति सजग एवं आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

टीएमसी को बड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन पूर्व...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
टीएमसी को बड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

कर्नाटक में लोकायुक्त के छापे, अफसरों की बेहिसाब दौलत का खुलासा

सात शहरों में की छापेमारी, कार्यालयों और अन्य परिसरों की गहन तलाशी जारी बेंगलुरु। कर्नाटक में आय से अधिक संपत्ति...
राष्ट्रीय 
कर्नाटक में लोकायुक्त के छापे, अफसरों की बेहिसाब दौलत का खुलासा

मजार पर कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, चार युवक हिरासत में

कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित एक मजार पर गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
मजार पर कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, चार युवक हिरासत में

गलवान के 6 साल बाद भी चीन से बढ़ा आयात? खरगे ने सरकार से मांगा जवाब

कांग्रेस ने व्यापार घाटे, आयात और अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर लगाए गंभीर आरोप नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...
राष्ट्रीय 
गलवान के 6 साल बाद भी चीन से बढ़ा आयात? खरगे ने सरकार से मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश

मजार पर कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, चार युवक हिरासत में

कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित एक मजार पर गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
मजार पर कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, चार युवक हिरासत में

महिला कांवड़ियों के साथ की गयी वार्ता एवं पुलिस मित्रों का किया गया चयन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में श्रावण माह में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
महिला कांवड़ियों के साथ की गयी वार्ता एवं पुलिस मित्रों का किया गया चयन

गैर-इरादतन हत्या के मामले से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
गैर-इरादतन हत्या के मामले से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार