डीएम के संचारी रोग अभियान पर नगर पालिका की लापरवाही भारी

थरबरनगंज में खुला नाला बना बीमारी और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

तलहा हसन

लखीमपुर-खीरी,09 जुलाई(तरुणमित्र)। जनपद में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह द्वारा हाल ही में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते हुए दिमागी बुखार समेत संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लेकिन शहर के थरबरनगंज मोहल्ले में नगर पालिका परिषद की कथित लापरवाही इन प्रयासों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले में पिछले कई दिनों से नाले का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है। 
 
निर्माणाधीन नाला खुला होने के कारण उसमें गंदा पानी जमा है, जिससे बड़ी संख्या में मच्छर पनप रहे हैं। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। लोगों का कहना है कि दिन-रात बदबू, गंदगी और कीड़े-मकोड़ों के कारण उनका घरों में रहना मुश्किल हो गया है। 
 
कुछ परिवारों के अस्थायी रूप से दूसरी जगह चले जाने की भी बात सामने आई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार,गंदगी और जलभराव मच्छरों के प्रजनन का प्रमुख कारण हैं। ऐसे हालात में डेंगू,मलेरिया और दिमागी बुखार जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग की ओर से निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने या प्रभावी साफ-सफाई की दिशा में कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा है।
 
चिंता की बात यह भी है कि निर्माणाधीन यह नाला जिला कारागार की सुरक्षा दीवार से सटा हुआ है। बरसात के बीच अधूरा छोड़ा गया निर्माण और लगातार जलभराव की स्थिति अब केवल जनस्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर रही है। 
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो यह मामला और गंभीर रूप ले सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिला प्रशासन संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रहा है,तब शहर के बीचों-बीच खुला पड़ा यह नाला आखिर किसकी जिम्मेदारी है? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी बीमारी या किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहा है? 
 
मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर बंद पड़े नाला निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराया जाए,क्षेत्र में साफ-सफाई और मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करता है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में हुए ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

उत्तरी सीमाओं पर वायुसेना प्रमुख ने परखीं सैन्य तैयारियां, बढ़ाया हौसला

वायुसेना इकाइयों की युद्धक क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का किया आकलन  नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर...
राष्ट्रीय 
उत्तरी सीमाओं पर वायुसेना प्रमुख ने परखीं सैन्य तैयारियां, बढ़ाया हौसला

एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रतापगढ़। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में...
एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

कौशाम्बी। जिले में पुलिस ने खोए, चोरी हुए और स्नेचिंग के शिकार मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: बारिश के दौरान नाली में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में गुरुवार शाम भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। जलभराव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: बारिश के दौरान नाली में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश

ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में हुए ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

कौशाम्बी। जिले में पुलिस ने खोए, चोरी हुए और स्नेचिंग के शिकार मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: बारिश के दौरान नाली में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में गुरुवार शाम भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। जलभराव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: बारिश के दौरान नाली में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

मजार पर कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, चार युवक हिरासत में

कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित एक मजार पर गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
मजार पर कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, चार युवक हिरासत में