बेलरायां-खीरी,09 जुलाई(तरुणमित्र)। कस्बे के सरजू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शांतिकुंज से आए गिरधारी लाल दवे ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान-पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने,मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नारायण वर्मा,अवधेश वर्मा, राकेश यदुवंशी,अभिभावकगण तथा विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।