महुली पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया, 03 दिनों बाद परिजनों की लौटी मुस्कान

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, कई बार छोटी-सी नाराज़गी परिवारों को ऐसी चिंता में डाल देती है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती । ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया, जब बिहार राज्य के जनपद कैमूर की 02 नाबालिग बालिकाएं घर से नाराज़ होकर बिना किसी को बताए निकल गई । वह विभिन्न स्थानों से होते हुए थाना महुली जनपद संतकबीरनगर क्षेत्र में पहुँच गई । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडे* के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई । पुलिसकर्मियों ने बालिका को पूरी संवेदनशीलता, आत्मीयता एवं विश्वास के साथ सुरक्षित संरक्षण में लिया । शांतिपूर्वक बातचीत करने पर ज्ञात हुआ कि वह पारिवारिक नाराज़गी के कारण घर छोड़कर चली आई थी ।
थाना महुली पुलिस ने बिना विलंब किए उसके परिजनों एवं संबंधित जनपद कैमूर राज्य बिहार की पुलिस से संपर्क स्थापित किया । आवश्यक सत्यापन एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद परिजनों को थाना महुली बुलाया गया । जब परिजन थाना पहुँचे और अपनी बेटियों को सकुशल देखा तो उनकी आँखों से राहत और खुशी के आँसू छलक पड़े । 03 दिनों से व्याकुल परिवार ने बेटियों को सीने से लगाया और थाना महुली पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
यह घटना एक बार फिर सिद्ध करती है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कार्य ही नहीं करती बल्कि संकट की घड़ी में परिवारों की उम्मीद बनकर मानवीय संवेदनाओं का भी निर्वहन करती है ।
*थाना महुली पुलिस की अपील:*
बच्चे परिवार की सबसे अनमोल धरोहर हैं। यदि किसी कारणवश घर में मतभेद या नाराज़गी हो जाए तो संवाद बनाए रखें और बच्चों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें । वहीं यदि कोई बच्चा घर से लापता हो जाए या भटका हुआ मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें । समय पर की गई सूचना किसी परिवार की खुशियाँ वापस ला सकती है ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

महाराष्ट्र में फिर डोली धरती, कई जिलों में झटके, लोगों में फैली दहशत 

लातूर, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिले में झटके महसूस मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिलों में गुरुवार...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में फिर डोली धरती, कई जिलों में झटके, लोगों में फैली दहशत 

ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में हुए ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

उत्तरी सीमाओं पर वायुसेना प्रमुख ने परखीं सैन्य तैयारियां, बढ़ाया हौसला

वायुसेना इकाइयों की युद्धक क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का किया आकलन  नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर...
राष्ट्रीय 
उत्तरी सीमाओं पर वायुसेना प्रमुख ने परखीं सैन्य तैयारियां, बढ़ाया हौसला

एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रतापगढ़। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में...
उत्तर प्रदेश 
एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

कौशाम्बी। जिले में पुलिस ने खोए, चोरी हुए और स्नेचिंग के शिकार मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

उत्तर प्रदेश

ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में हुए ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रतापगढ़। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में...
उत्तर प्रदेश 
एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

कौशाम्बी। जिले में पुलिस ने खोए, चोरी हुए और स्नेचिंग के शिकार मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: बारिश के दौरान नाली में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में गुरुवार शाम भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। जलभराव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: बारिश के दौरान नाली में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत