जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की NDRF टीम की तैयारी का निरीक्षण
NDRF ने ग्रामीणों को सिखाए आपदा से बचाव के तरीके
सुरेश गुप्ता
- डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में पूर्व मानसून तैनाती अंतर्गत गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज NDRF टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार (First Aid) विषय पर एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, प्रभावी एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया हेतु आवश्यक कौशल प्रदान करना रहा। जिलाधिकरी ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक समयबद्ध ढंग से राहत सामग्री पहुंचाई जाए तथा सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
ये खबर भी पढ़े : ईवी क्रय सब्सिडी योजना से यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली रफ्तार, आवेदन के मामले में लखनऊ सबसे आगेउन्होंने सिंचाई, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। संवेदनशील तटबंधों एवं जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि नावों, मोटरबोट, गोताखोरों एवं अन्य बचाव संसाधनों को पूर्णतः क्रियाशील रखा जाए। जिन क्षेत्रों में आवागमन बाधित है, वहां आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्थाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों अथवा नियंत्रण कक्ष को दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रक्तस्राव नियंत्रण, स्प्लिंटिंग, सीपीआर, श्वासनली अवरोध से निपटने की तकनीक, आपातकालीन एवं गैर-आपातकालीन निकासी की विधियाँ, बाढ़ के दौरान उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी उपकरण तैयार करने की प्रक्रिया तथा विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, इसके अतिरिक्त, NDRF टीम द्वारा सभी तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे विद्यालय के बच्चों ने आपदा की स्थिति में स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा तथा सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण कौशल अर्जित किए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा गंगा नदी एवं रामगंगा के किनारे स्थित ग्रामीण क्षेत्र का निरीक्षण किया निरीक्षण में उन्होंने अमरपुर तहसील स्थित ग्राम अलहारपुर भटौली, कड़क्का बंदी एवं पांचाल घाट पर NDRF टीम की तैयारी का जायजा लिया, यहां पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि आपात स्थिति के समय 8 से 10 कार्मिकों की तैनाती बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के आसपास रहती है, जिससे बाढ़ के समय पीड़ितों को रेस्क्यू किया जा सके।
मौके पर NDRF की टीम ने मॉकड्रिल प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अमृतपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
