गैंडास बुजुर्ग में साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस ने आमजन को ठगी से बचने के दिए टिप्स
साइबर ठगी के बढ़ते मामले को लेकर उपनिरीक्षक ने किया जागरूक
मोहम्मद अय्यूब
- एटीएम कार्ड व सीवीवी, ओटीपी, पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी दी
उतरौला(बलरामपुर)। साइबर अपराधों से बचाव के उद्देश्य से थाना गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने आमजन को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की जानकारी दी।
उपनिरीक्षक शुभम कुमार यादव, महिला आरक्षी शैलजा सिंह, प्रशिक्षु आरक्षी गोविंद कुमार एवं प्रशिक्षु आरक्षी के.के. मिश्र ने लोगों को बताया कि साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अभियान में फर्जी लोन ऐप, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, यूपीआई/क्यूआर कोड फ्रॉड, निवेश फ्रॉड, सोशल मीडिया एवं फर्जी प्रोफाइल, फर्जी नौकरी व पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी, मैट्रिमोनियल फ्रॉड सहित अन्य साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।
ये खबर भी पढ़े : कोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: तत्कालीन थाना प्रभारी, एसआई समेत 8 पर FIR, पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सीवीवी, ओटीपी, पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न कर इस दौरान लोगों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने साइबर सुरक्षा की जानकारी ली और अपने परिवार को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
