अब सरदार पटेल चौक के नाम से मिलेगी पटेल चौक को नई पहचान - संजय चौधरी

सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार का उद्घाटन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - पटेल चौराहे से हर्दिया मार्ग पर भारत रत्न  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में निर्मित स्मृति द्वार का गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके आदर्श और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को सरदार पटेल के महान व्यक्तित्व और उनके योगदान की याद दिलाता रहेगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अब तक पटेल चौक के नाम से प्रसिद्ध यह स्थान आगे ‘सरदार पटेल चौक’ के नाम से जाना जाएगा।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, ऐश्वर्या राज सिंह, आलोक रंजन वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, सतीश सोनकर, रोली सिंह, विनय चौधरी, प्रदीप चौधरी, अखिलेश चौधरी, विक्की, कृष्ण चंद्र गुप्ता, इंद्रेश चौधरी, अवनीश चौधरी, राहुल पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश चौधरी, जगनारायण  चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

शोपियां में छठे दिन भी ऑपरेशन जारी, लश्कर कमांडर के साथी की तलाश में सुरक्षा बल अलर्ट

सुरक्षा बल दूसरे लश्कर आतंकी की तलाश में जुटे श्रीनगर। लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर के मारे जाने के एक दिन...
जम्मू कश्मीर 
शोपियां में छठे दिन भी ऑपरेशन जारी, लश्कर कमांडर के साथी की तलाश में सुरक्षा बल अलर्ट

भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग नामीबिया, फिलीपींस और उज़्बेकिस्तान से भी पीछे पहुंची

नई दिल्ली।  वर्ष 2026 में ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (जीपीआई) के छठे संस्करण में भारत का पासपोर्ट 197 देशों में 125वें...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग नामीबिया, फिलीपींस और उज़्बेकिस्तान से भी पीछे पहुंची

गहरे समुद्र में उतरेगा भारत का मत्स्य अभियान, उपराष्ट्रपति ने एलओए प्रणाली का किया शुभारंभ

ओडिशा से ‘ब्लू रिवोल्यूशन’ का राष्ट्रीय आगाज़, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया हाई सीज़ फिशिंग के लिए लेटर ऑफ ऑथराइजेशन सिस्टम...
राष्ट्रीय 
गहरे समुद्र में उतरेगा भारत का मत्स्य अभियान, उपराष्ट्रपति ने एलओए प्रणाली का किया शुभारंभ

सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटी सौगात, नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी और प्रमाणपत्र सौंपे

बांदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा में आयोजित जनसभा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने लाभार्थियों को बांटी सौगात, नियुक्ति पत्र, चेक, चाबी और प्रमाणपत्र सौंपे

उत्तर प्रदेश

डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के सीडीओ कार्यालय में बैठक कर आगामी 12 जुलाई 2026 को...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने जनपद में 12 जुलाई को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों को लेकर की बैठक

थाने की सरकारी जीप बनी 'रील' का सेट, फिल्मी गाने पर युवक का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

बहराइच। पुलिस स्टेशन मटेरा की सरकारी पुलिस जीप में बैठकर एक युवक द्वारा फिल्मी डायलॉग और विवादित गाने के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने की सरकारी जीप बनी 'रील' का सेट, फिल्मी गाने पर युवक का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल