अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचकर मनीष मिश्रा ने किया आर्थिक सहयोग

नौकरी और आवास निर्माण का दिया आश्वासन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - नगर पंचायत मुण्डेरवा क्षेत्र के वीर सपूत अग्निवीर नरेंद्र कुमार यादव के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के लिए पहल सोशल वेलफेयर एण्ड एजूकेशनल सोसायटी के संस्थापक मनीष मिश्रा उनके पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने शहीद अग्निवीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूरा राष्ट्र उनके प्रति सदैव ऋणी रहेगा।
मनीष मिश्रा ने दिवंगत अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत वीर आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मनीष मिश्रा ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण सहयोगों की घोषणा की। उन्होंने 50 हजाश्र रूपये की आर्थिक सहायता  दिया। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने तथा उनके आवास पर दो कमरों के निर्माण का पूरा दायित्व स्वयं लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह सहयोग केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सामाजिक दायित्व है।
मनीष मिश्रा ने कहा कि शहीद के परिवार को भविष्य में जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी, वह हर समय उनके साथ खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति यदि ऐसे परिवारों की सहायता के लिए आगे आए तो देश के वीर जवानों के परिवारों को कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा। उन्होंने युवाओं से भी देशभक्ति, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस बीच क्षेत्र के लोगों ने भी मनीष मिश्रा की इस पहल की सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिना किसी राजनीतिक पद या सरकारी जिम्मेदारी के जिस प्रकार वह लगातार शिक्षा, सामाजिक सेवा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए कार्य कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। लोगों का मानना है कि उनकी ष्बस्ती बेस टू स्पेसष् की सोच केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज को आगे बढ़ाने का एक व्यापक अभियान बनती जा रही है।  उल्लेखनीय है कि अग्निवीर नरेंद्र कुमार यादव के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र की आंखें नम हो गईं थी।
पहल के मनीष मिश्रा ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहीद अग्निवीर नरेंद्र कुमार यादव का परिवार कभी स्वयं को अकेला महसूस नहीं करेगा और समाज का हर संवेदनशील व्यक्ति उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत गिरने का हादसा। 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका। पांच लोगों को...
महाराष्ट्र 
बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

अयोध्या । फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अयोध्या में अपनी आने वाली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले बुधवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: बंधी में नहाने गया 20 वर्षीय युवक डूबा, 6 घंटे बाद मिला शव

मीरजापुर के बरबटा बंधी में हुआ हादसा। स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा। दोस्तों ने बचाने...
उत्तर प्रदेश 