शिशिर बजाज को 'महाराष्ट्र के गौरव' सम्मान से किया गया सम्मानित

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर बजाज को भारतीय उद्योग, विशेषकर चीनी एवं एथेनॉल क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण तथा सामाजिक परिवर्तन में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित 'महाराष्ट्र के गौरव' सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सामान मिलने पर बजाज चीनी मिल रुधौली के अधिकारियों कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई दी है मंगलवार को
नई दिल्ली  हयात रीजेंसी में आयोजित 'विकसित भारत कॉन्क्लेव' के दौरान प्रतिष्ठित कॉफी टेबल बुक "महाराष्ट्र के गौरव" का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा अन्य केंद्रीय मंत्रियों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियों और देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कॉफी टेबल बुक के विशेष संस्करण में श्री शिशिर बजाज के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर नौ पृष्ठों का विस्तृत आलेख प्रकाशित किया गया है। इसमें संस्थापक जमनालाल बजाज की राष्ट्रसेवा, स्वदेशी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों की विरासत को आगे बढ़ाने में शिशिर बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तृत उल्लेख किया गया है।
श्री शिशिर बजाज के नेतृत्व में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए दो चीनी मिलों से बढ़कर चौदह चीनी मिलों तथा एक डिस्टिलरी से बढ़कर छह डिस्टिलरी तक विस्तार किया। कंपनी आज देश की अग्रणी एकीकृत चीनी एवं एथेनॉल उत्पादक कंपनियों में शामिल है तथा भारत की जैव ईंधन नीति और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
उनके दूरदर्शी नेतृत्व में समूह ने ऊर्जा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विस्तार किया। वर्तमान में समूह के चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह चीनी, एथेनॉल, उपभोक्ता उत्पाद एवं विद्युत उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी एचआर हेड नरेंद्र कुमार शुक्ला केपी सिंह दिनेश चौधरी गगन पांडे आदि ने यह सामान मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दिया है | 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

कांकेर: शिक्षक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच जारी

दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को हुआ शक। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मौत के कारणों का...
छत्तीसगढ़ 
कांकेर: शिक्षक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच जारी

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे,पुलिस लाइन में स्वागत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

प्रतापगढ़ के आंवला किसानों ने विश्व में अमृत फल आंवलें का कीर्तिमान स्थापित किया-मुख्यमंत्री

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने प्रतापगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रतापगढ़ की विधानसभा सदर तथा...

आषाढ़ मेले में कौशाम्बी पुलिस की मानवीय पहल, खोया-पाया केंद्र ने 20 से अधिक बिछड़े श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलाया

कौशाम्बी। जिले के माता शीतला धाम, कड़ाधाम में आयोजित आषाढ़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने...
उत्तर प्रदेश 

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री के हाथों योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जीआईसी ग्राउंड में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा...