भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग नामीबिया, फिलीपींस और उज़्बेकिस्तान से भी पीछे पहुंची

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली।  वर्ष 2026 में ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (जीपीआई) के छठे संस्करण में भारत का पासपोर्ट 197 देशों में 125वें स्थान पर रहा. यह पिछले साल की तुलना में एक पायदान नीचे है. 2021 से 2023 तक लगातार तीन वर्षों में भारत 127वें स्थान पर था और पिछले साल रैंकिंग में मामूली सुधार के साथ यह 124वें स्थान पर आ गया था.

खास बात यह है कि भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग नामीबिया (124वां स्थान) से भी नीचे है. भारत फिलीपींस, मोरक्को और उज्बेकिस्तान से भी नीचे है. वहीं अज़रबैजान भारत से एक पायदान नीचे 126वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान इंडेक्स में सबसे नीचे 188वें स्थान पर है.

कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर ये खबर भी पढ़े : कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

यह रैंकिंग ग्लोबल सिटिजन सॉल्यूशंस (Global Citizen Solutions-जीसीएस) द्वारा जारी की जाती है. यह एक निजी ग्लोबल मोबिलिटी कंसल्टेंसी और रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन है, जो किसी देश के पासपोर्ट की कुल मजबूती का आकलन वैश्विक यात्रा सुविधा, निवेश क्षमता और जीवन की गुणवत्ता जैसे मानकों के आधार पर करती है.

जीसीएस अपनी रैंकिंग तैयार करने के लिए 15 प्रमुख संकेतकों का उपयोग करता है, जिन्हें तीन मुख्य स्तंभों में विभाजित किया गया है:

उन्नत गतिशीलता सूचकांक (Enhanced Mobility Index) – 50%: इसमें वीज़ा-मुक्त या वीज़ा-सुविधा वाले देशों तक पहुंच और पासपोर्ट धारक के देश की जीवन-गुणवत्ता के आधार पर वैश्विक आकर्षण का मूल्यांकन किया जाता है.
निवेश सूचकांक (Investment Index) – 25%: इसमें देश की विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक, सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई) और व्यक्तिगत आयकर दर जैसे मानकों को शामिल किया जाता है.
जीवन-गुणवत्ता सूचकांक (Quality of Life) – 25%: इसमें सतत विकास, जीवन-यापन की लागत और खुशहाली सूचकांक को आधार बनाया जाता है.

भारतीय पासपोर्ट धारकों को लगभग 88 देशों में प्रवेश के लिए वीज़ा की आवश्यकता होती है. इनमें अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, चीन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे प्रमुख देश शामिल हैं.

हाल के दिनों में भारतीय पासपोर्ट चर्चा में रहा है, क्योंकि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा था कि पासपोर्ट एक यात्रा दस्तावेज़ है, न कि नागरिकता का दस्तावेज़.

हालांकि, केंद्र सरकार की पासपोर्ट मैनुअल में पासपोर्ट को एक पहचान और यात्रा दस्तावेज़ बताया गया है, जो ‘धारक की राष्ट्रीयता का प्रमाण प्रदान करता है.’ साथ ही इसमें यह भी उल्लेख है कि पासपोर्ट अधिनियम की धारा 20 के तहत कुछ विशेष परिस्थितियों में सरकार गैर-नागरिकों को भी पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज़ जारी कर सकती है.

इस विवाद पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मदन बी. लोकुर ने द वायर में लिखा, ‘पासपोर्ट सरकार का सबसे मज़बूत और आधिकारिक सबूत होता है कि इसके धारक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिक के तौर पर मान्यता दी गई है.’

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

टीएमसी को बड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन पूर्व...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
टीएमसी को बड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

कर्नाटक में लोकायुक्त के छापे, अफसरों की बेहिसाब दौलत का खुलासा

सात शहरों में की छापेमारी, कार्यालयों और अन्य परिसरों की गहन तलाशी जारी बेंगलुरु। कर्नाटक में आय से अधिक संपत्ति...
राष्ट्रीय 
कर्नाटक में लोकायुक्त के छापे, अफसरों की बेहिसाब दौलत का खुलासा

मजार पर कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, चार युवक हिरासत में

कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित एक मजार पर गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
मजार पर कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, चार युवक हिरासत में

गलवान के 6 साल बाद भी चीन से बढ़ा आयात? खरगे ने सरकार से मांगा जवाब

कांग्रेस ने व्यापार घाटे, आयात और अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर लगाए गंभीर आरोप नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...
राष्ट्रीय 
गलवान के 6 साल बाद भी चीन से बढ़ा आयात? खरगे ने सरकार से मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश

मजार पर कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, चार युवक हिरासत में

कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित एक मजार पर गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
मजार पर कथित लव जिहाद व धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, चार युवक हिरासत में

महिला कांवड़ियों के साथ की गयी वार्ता एवं पुलिस मित्रों का किया गया चयन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में श्रावण माह में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
महिला कांवड़ियों के साथ की गयी वार्ता एवं पुलिस मित्रों का किया गया चयन

गैर-इरादतन हत्या के मामले से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
गैर-इरादतन हत्या के मामले से संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार