पटेल एस.एम.एच हास्पिटल के 11 छात्रों का फार्मासिस्ट पद पर चयन

11 छात्रों का चयन पटेल एस.एम.एच हास्पिटल के लिये गौरव का क्षण - डा. ए.के. चौधरी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - पटेल एस.एम.एच हास्पिटल एण्ड आयुष पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा के 11 छात्रों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पद पर हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों का कॉलेज सभागार में प्रतिभा सम्मान के रूप में सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. चौधरी ने अभिषेक चौधरी, राम दयाल चौधरी, विजय वरूण, विजय पाल चौधरी, सुभाष चन्द्र शर्मा, स्वीटी सिंह, शशिधर वर्मा आदि को पुरस्कृत करते हुये कहा कि यह पटेल एस.एम.एच हास्पिटल के लिये बड़ी उपलब्धि है। उन्होने चयनित फार्मासिस्टों से कहा कि मानव सेवा का जो अवसर उन्हें मिला है पूरी निष्ठा के साथ उसका पालन करें। चिकित्सा का क्षेत्र पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लाने का मानवीय माध्यम है।हास्पिटल के प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि आरम्भ से ही बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि छात्र निरन्तर चयनित हो रहे हैं । इसका श्रेय छात्रों के साथ ही समर्पित शिक्षकों को है।
निदेशक डा. आलोक रंजन ने कहा कि पटेल एस.एम.एच हास्पिटल में शासन के दिशा निर्देश का पूरा पालन कराया जाता है। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में छात्रों को चयन का अवसर मिले। इससे और बेहतर करने की क्षमता बढी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. राजेश पटेल, डा. दिनेश सिंह कुशवाहा, डा. जी.सी. वर्मा, डा. हिमांशी वर्मा, रंजीत रंजन, विजय प्रकाश वर्मा, राम पूरन चौधरी, शिव प्रसाद चौधरी, अमरेश वर्मा, उमा दूबे, कृष्ण चन्द्र, वर्तिका शुक्ल, शिवानी दूबे के साथ ही पटेल एस.एम.एच हास्पिटल आदि ने चयनित छात्रों का उत्साहवर्धन किया। संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने किया।  

कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान कर दिलाएं योजनाओं का लाभ : डीएम ये खबर भी पढ़े : कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान कर दिलाएं योजनाओं का लाभ : डीएम

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत गिरने का हादसा। 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका। पांच लोगों को...
महाराष्ट्र 
बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित होंगे शिक्षक-मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

अयोध्या । फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अयोध्या में अपनी आने वाली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले बुधवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने श्री रामलला के किये दर्शन

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा: बंधी में नहाने गया 20 वर्षीय युवक डूबा, 6 घंटे बाद मिला शव

मीरजापुर के बरबटा बंधी में हुआ हादसा। स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबा। दोस्तों ने बचाने...
उत्तर प्रदेश 