संतकबीरनगर पुलिस ने 161 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹60 लाख

CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस टीम की सक्रिय कार्यवाही से मिली बड़ी सफलता

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

गुम मोबाइल की चिंता खत्म : CEIR पोर्टल से आमजन को मिल रहा सीधा लाभ

संत कबीर नगर,  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल / यातायात  अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक  अजय कुमार सिंह* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 161 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹ 60 लाख) बरामद किए गए ।
पुलिस अधीक्षक  द्वारा समय-समय पर सर्विलांस टीम एवं जनपद के सभी थानों पर CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे । उक्त निर्देशों के अनुपालन में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं CCTNS प्रणाली के माध्यम से प्राप्त ट्रेसबिलिटी विवरण, IMEI एवं सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया । मोबाइल बरामद होने की सूचना मिलने पर सभी मोबाइल स्वामियों ने संतकबीरनगर पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का हृदय से आभार प्रकट किया ।
अन्य राज्यों से भी बरामद हुए गुमशुदा मोबाइल- संतकबीरनगर पुलिस द्वारा केवल जनपद ही नहीं बल्कि दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु, तमिलनाडु, मुंबई, बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान एवं तेलंगाना सहित देश के विभिन्न राज्यों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं । संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाने की कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी*
• 161 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन अनुमानित कीमत- लगभग ₹ 60 लाख
*जनसामान्य हेतु महत्वपूर्ण सूचना*
यदि आपका मोबाइल गुम अथवा चोरी हो जाता है तो उसकी शिकायत CEIR.GOV.IN पोर्टल पर दर्ज कराकर मोबाइल के IMEI को ब्लॉक एवं ट्रेस कराया जा सकता है ।
शिकायत दर्ज कराने हेतु निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं-
• आधार कार्ड
• मोबाइल खरीद का बिल (यदि उपलब्ध हो)
• संबंधित थाने में दर्ज गुमशुदगी/एफआईआर की प्रति
• मोबाइल धारक का विवरण
• मोबाइल नंबर
• IMEI नंबर
• मोबाइल का मॉडल नंबर
*नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा मोबाइल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।*

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार कर रहा: पंकज चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार कर रहा: पंकज चौधरी

नाबालिग बालिका काे 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छाेटे भाई से शादी कराने वाला गिरफ्तार

सोनभद्र। जिले की एक किशोरी को एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदकर अपने छोटे भाई से विवाह कराने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग बालिका काे 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छाेटे भाई से शादी कराने वाला गिरफ्तार

पौधरोपण सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहे, उनका संरक्षण भी जरूरी : रेवती रमण सिंह

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने शनिवार को सरकार के 'एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पौधरोपण सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहे, उनका संरक्षण भी जरूरी : रेवती रमण सिंह

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए:डॉ. रागिनी

वाराणसी। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए:डॉ. रागिनी

उत्तर प्रदेश