हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना दुधारा अमित कुशवाहा* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त नाम पता प्रभुनाथ पुत्र भुईधर निवासी सालेहपुर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 10.07.2026 को पिपराकला स्कूल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि दिनाँक 17.06.2026 को वादी महोन पुत्र बदल निवासी सालेहपुर(कंचन पुरवा) थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना दुधारा पर तहरीर दिया गया कि दिनाँक 16.06.2026 को गिरफ्तार अभियुक्त व उनके अन्य साथियों द्वारा प्रार्थी के साथ पुरानी पट्टीदारी की रंजिस को लेकर योजना बनाकर जान से मारने के नियत से अचानक हमला कर दिये, बीच बचाव में वादी के परिजन आ गए उन्हे भी मारा पीटा गया जिससे वादी की पत्नी श्याम दुलारी को गम्भीर प्राण घातक चोटें आयी है । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दुधारा पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त उक्त अभियुक्त को आज दिनाँक 10.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
