बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा गेट से लेकर केंद्र तक चलाया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान
बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा आज वृक्षारोपण गोष्ठी का आयोजन चीनी मिल गेट पर किया गया | जिसमें जिला गन्ना अधिकारी जगभान सिंह भदोरिया उपस्थित हुए | चीनी मिल के जोनल हेड पूर्वी जोन एन शुक्ला के नेतृत्व में महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान उप महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला इंजीनियरिंग हेड एसके चौहान गेट इंचार्ज राजेश सिंह ने वृक्ष के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किया | जोनल एचआर हेड पूर्वी जोन एन शुक्ला ने कहा की एक वृक्ष बेटे के समान होता है जिसकी सुरक्षा सिंचाई और गुड़ाई का दायित्व हमारा होता है, जैसे बेटा बड़ा होकर परिवार का भरण पोषण करता है इस प्रकार वृक्ष भी हमें जीवन देता है और साथ-साथ शुद्ध हवा और हरियाली प्रदान करता है | यह अभियान गेट से लेकर केंद्र तक चलाया जा रहा है गेट पर कृषकों को फलदार वृक्ष आम अमरूद लीची महुआ और पीपल पकार बरगद जामुन आदि के 1001 वृक्ष वितरण किए गए और चीनी मिल यार्ड में 101 वृक्ष लगाए गए | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने केंद्र पर कृषक को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग खेत की मेड़ पर एक वृक्ष अवश्य लगाइए ,जिससे आपको हरियाली और ऑक्सीजन और शुद्ध हवा प्राप्त होगी |
इस दौरान ग्राम सीस्वरी भरवलिया पिकोरा रमवापुर जलालपुर में फलदार वृक्ष वितरण किया जिसमें क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और कृषक उपस्थित रहे |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
