उपराष्ट्रपति ने मन्नम स्मृति मंडपम का किया उद्घाटन, मन्नथु पद्मनाभन को दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता सेनानी मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा का किया अनावरण
- मन्नम स्मृति मंडपम ने दी विरासत संरक्षण को नई दिशा, प्रयासों की सराहना
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को नई दिल्ली में मन्नम स्मृति मंडपम का उद्घाटन किया। यह मंडपम मन्नम इंटरनेशनल सेंटर में एक स्मारक कक्ष है। कार्यक्रम का आयोजन नायर सर्विस सोसाइटी की दिल्ली शाखा की ओर से किया गया। साथ ही उन्होंने समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम में मन्नथु पद्मनाभन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने 1914 में नायर सर्विस सोसाइटी की स्थापना की थी और केरल में नायर समुदाय के उत्थान के लिए सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और एनएसएस दिल्ली के अधिकारी भी उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़े : मणिपुर: भारी मात्रा में हथियार बरामद, चार उग्रवादी एवं उगाहीकर्ता गिरफ्तार, 221 किग्रा गांजा जब्तकार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने मन्नथु पद्मनाभन के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सामुदायिक सेवा के प्रति आजीवन समर्पण को रेखांकित किया और कहा कि उनके आदर्श समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज की ओर राष्ट्र के सफर को निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने मन्नम स्मृति मंडपम की स्थापना के माध्यम से उनकी विरासत को संरक्षित और आगे बढ़ाने में दिल्ली स्थित नायर सर्विस सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान उन्होंने मन्नम इंटरनेशनल सेंटर में समाज सुधारक मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा के अनावरण और मन्नम स्मृति मंडपम के उद्घाटन के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक पौधा लगाया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
