पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना।
  • कोलकाता, हावड़ा, हुगली और 24 परगना जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान।
  • पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा में तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, कोलकाता (आरएमसी) ने सोमवार को राज्य के विभिन्न भागों में रुक-रुक कर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज राज्य भर में मुख्य रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे और अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय परंपराओं का मिलेगा प्रशिक्षण, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय परंपराओं का मिलेगा प्रशिक्षण, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

विभाग ने अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है, जिसके कारण आम जनजीवन को भारी उमस तथा वातावरण में भारीपन का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को पूरे दिन गरज के साथ हल्की से भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। विशेषकर सुबह के समय कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है, जबकि दोपहर से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में दक्षिण-पूर्व अथवा पश्चिम दिशा से लगभग छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, वर्षा के प्रभाव से वायु गुणवत्ता संतोषजनक स्तर पर बनी रहने की संभावना है।

कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना तथा दक्षिण 24 परगना जिलों में दिनभर बादल छाए रहने और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम तथा बांकुड़ा जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पुरुलिया में गरज-चमक के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भी मानसून का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

पर्वतीय और तराई क्षेत्रों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मालदा, उत्तर दिनाजपुर तथा दक्षिण दिनाजपुर जिलों में भी रुक-रुक कर वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम तथा पूर्व बर्दवान जिलों में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिम बर्दवान जिले में भी गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, कोलकाता के अधिकारियों का कहना है कि इस सप्ताह बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय बना रहेगा। इसके कारण आगामी कुछ दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा का यह सिलसिला अनवरत जारी रह सकता है।

राज्य के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा मौसम विभाग की आधिकारिक सूचनाओं के साथ अन्य मौसम संबंधी स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं का भी अध्ययन किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख बना हुआ है। भाव में...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली चाल

बाजार की शुरुआत करीब 0.70% गिरावट के साथ हुई। लिवाली के समर्थन से सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार आया। सुबह...
कारोबार 
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली चाल

संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (60) निवासी रामगढ़, संग्रामपुर के रूप में हुई। परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने...
उत्तर प्रदेश 
संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

पश्चिम एशिया तनाव का असर, ग्लोबल मार्केट में कमजोरी; एशियाई शेयर बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया तनाव से निवेशकों में चिंता बढ़ी। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में करीब 0.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का असर, ग्लोबल मार्केट में कमजोरी; एशियाई शेयर बाजार दबाव में

पश्चिम मेदिनीपुर में हादसों का दिन, सड़क दुर्घटना और जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

नारायणगढ़ के कुसुमपुर में बाइक और मालवाहक इंजन ट्रॉली की टक्कर हुई। हादसे में प्रशांत पाड़ी की मौके पर मौत...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम मेदिनीपुर में हादसों का दिन, सड़क दुर्घटना और जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (60) निवासी रामगढ़, संग्रामपुर के रूप में हुई। परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने...
उत्तर प्रदेश 
संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ। नवनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार 13 जुलाई को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का आज होगा उद्घाटन, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू