नेपाल में बारिश का कहर, दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला जलमग्न, श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

पुजारी और सेवा में लगे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • लगातार बारिश से काली गण्डकी और सेती नदी का जलस्तर बढ़ा।
  • दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला बाढ़ के पानी में डूबी।
  • शिला तक जाने वाला मार्ग, सत्तल और परिक्रमा स्थल जलमग्न।

काठमांडू। नेपाल में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण पर्वत, स्याङ्जा और गुल्मी जिलों के संगम स्थल पर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला बाढ़ के पानी में डूब गई है।

काली गण्डकी नदी और सेती नदी का जलस्तर बढ़ने से शिला तक जाने वाला मार्ग, निकट स्थित सत्तल और परिक्रमा स्थल भी पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।

शालिग्राम विद्याश्रम के संरक्षक कुलराज तिवारी ने बताया कि काली गण्डकी नदी के बढ़ते जलप्रवाह के कारण शालिग्राम शिला डूब गई है। लगातार बारिश से कालीगण्डकी और सेती नदी दोनों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है।

वेनेजुएला में भूकंप का कहर, मृतकों की संख्या 2,295 पहुंची; UN ने जताई 10 हजार तक मौतों की आशंका ये खबर भी पढ़े : वेनेजुएला में भूकंप का कहर, मृतकों की संख्या 2,295 पहुंची; UN ने जताई 10 हजार तक मौतों की आशंका

सेवा में लगे पुजारी और पंडितों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। वहीं, प्रतिदिन पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी शालिग्राम शिला के दर्शन से वंचित हो गए हैं।

स्थानीय निवासी तिलक पराजुली के अनुसार, सेतीबेनी में मिलने वाली सेती नदी और काली गण्डकी नदी के तेज बहाव से शिला का परिक्रमा स्थल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि शिला क्षेत्र में बाढ़ आने के बावजूद फिलहाल आसपास की बस्ती को तत्काल कोई खतरा नहीं है।

पवित्र शालिग्राम शिला के साथ-साथ शालिग्राम क्षेत्र में बने सत्तल सहित सभी संरचनाएं पानी में डूब गई हैं। शिला की सुरक्षा के लिए बनाए गए तटबंध और गेबियन जाल भी जलमग्न हो गए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक लगा दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि काली गण्डकी ‘ए’ जलविद्युत परियोजना के बांध के कारण बाढ़ की स्थिति बनने पर पर्वत, स्याङ्जा और गुल्मी की सीमा पर स्थित सेतीबेनी बाजार हर बार डूबने के खतरे में आ जाता है।

काली गण्डकी और सेती नदी के बढ़ते जलस्तर से सेतीबेनी बाजार में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है, जिससे पर्वत और स्याङ्जा की ओर स्थित बाजार क्षेत्रों के करीब 200 व्यापारी और स्थानीय निवासी चिंतित हैं।

दो वर्ष पहले सावन महीने में आई बाढ़ का पानी बाजार तक पहुंच गया थी, जिसमें एक मकान ढह गया था और आधा दर्जन घरों के लोग विस्थापित हो गए थे।

गल्याङ नगरपालिका-5 के वडाध्यक्ष घनश्याम भट्टराई ने कहा कि जब तक काली गण्डकी नदी के प्रवाह की दिशा नहीं बदली जाती, तब तक यह खतरा बना रहेगा। उन्होंने शालिग्राम शिला की सुरक्षा के लिए नदी का बहाव गुल्मी की ओर मोड़ने की मांग भी दोहराई।

विहादी गांवपालिका के अध्यक्ष परबीन गुरुङ ने कहा कि शालिग्राम शिला के निकट स्थित स्याङ्जा की गल्याङ नगरपालिका, पर्वत की विहादी गांवपालिका और गुल्मी की कालीगण्डकी गांवपालिका को आपसी समन्वय के साथ सेतीबेनी क्षेत्र के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उधर, पर्वत जिला पुलिस कार्यालय ने लगातार बारिश के बीच सेतीबेनी क्षेत्र सहित विभिन्न नदियों और नालों में बाढ़ एवं भूस्खलन का खतरा बने रहने की चेतावनी देते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है। पुलिस निरीक्षक राजन पटेल ने कहा कि जोखिम कभी भी बढ़ सकता है, इसलिए लापरवाही न बरतने की सलाह दी गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

मीडिया संस्थानों के बाहर अज्ञात वाहनों की पार्किंग को लेकर विवाद। आरएसपी ने इसे प्रेस स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। पार्टी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

प्लेस ऑफ सेफ्टी से चार बालक सुरक्षा कर्मी की हत्या के बाद फरार हुए। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी...
राजस्थान 
राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चंदा चढ़ावा को जनता एवं श्रीराम भक्तों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव