10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की चौक थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना और पहचान बदलकर रह रहा था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिरई उर्फ सुनील (42) पुत्र स्वर्गीय जमुना प्रसाद, निवासी टेढ़ी बाजार, रकाबगंज, यहियागंज, थाना चौक के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना चौक में वर्ष 2015 में दर्ज मुकदमा संख्या 387/2015 में भारतीय दंड संहिता की धारा 328 और 304 के तहत मामला दर्ज था। इस प्रकरण में विचाराधीन सत्र वाद संख्या 863/2018 में अपर सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-18, लखनऊ की अदालत से उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी था।

\शिक्षक भर्ती  को लेकर अभ्यर्थियों का धरना ये खबर भी पढ़े : \शिक्षक भर्ती  को लेकर अभ्यर्थियों का धरना

पुलिस ने बताया कि आरोपी कई वर्षों से न्यायालय की कार्यवाही से बच रहा था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना निवास और पहचान बदलता रहा, जिससे उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।

थाना चौक पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेडिकल चौराहे के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को वारंट की जानकारी देते हुए हिरासत में लिया गया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नरेट लखनऊ न्यायालय से वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चला रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से चार दिवसीय अशोकनगर दौरे पर। जनसुनवाई, स्व-सहायता समूहों से संवाद और ग्राम चौपाल में होंगे शामिल।...
मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार) इंदौर में "बलराम कृषि महोत्सव-2026" का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में...
मध्य प्रदेश 
इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार