वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को रहीमाबाद थाना पुलिस अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें एक स्प्लेंडर, एक पैशन प्रो और एक स्प्लेंडर प्लस शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़े : ब्रज में बड़ी वारदात: प्रेमानंद महाराज के शिष्य के पिता से 2.90 करोड़ की चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तारइसके बाद राकेश ने पूछताछ में अपने साथी सुनील और मनीष के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सह-आरोपी सुनील के घर पर छापा मारकर दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें से एक बाइक के संबंध में इटौंजा थाने में पहले से मुकदमा दर्ज पाया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने राकेश (32) निवासी हरदोई और सुनील (35) निवासी हरदोई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार गिरोह का तीसरा सदस्य मनीष, निवासी नवीपनाह, थाना माल, अभी फरार है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। बरामदगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रहीमाबाद थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
