मप्र के मुख्यमंत्री आज इंदौर से आबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा का करेंगे शुभारंभ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में मप्र नागरिक विमानन नीति-2025 से वित्त पोषित प्रदेश की पहली अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा इंदौर से आबू धाबी का शुभारंभ करेंगे। यह उड़ान प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी आबू धाबी से सीधे जोड़ेगी।

जनसम्पर्क अधिकारी जूही श्रीवास्तव ने बताया कि टाटा समूह की विमानन इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित यह सेवा सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार) को उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि इससे मालवा-निमाड़ क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर यात्रियों को दिल्ली अथवा मुंबई के माध्यम से यात्रा करनी पड़ती है, जिससे लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है।

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर ये खबर भी पढ़े : उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

नई उड़ान शुरू होने से यह यात्रा लगभग 3 घंटे 15 मिनट में पूरी हो सकेगी। इससे व्यापार, निवेश, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, राज्य सरकार नागरिक विमानन नीति-2025 के माध्यम से प्रदेश में हवाई संपर्क का निरंतर विस्तार कर रही है।

नीति के अंतर्गत अब तक 8 नए हवाई मार्ग स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से चार पर सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं और शेष मार्गों पर भी शीघ्र सेवाएं शुरू की जाएंगी।

इंदौर-आबू धाबी हवाई सेवा का शुभारंभ होने से भविष्य में नए अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू हवाई मार्गों के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

नागरिक विमानन नीति से सुदृढ़ हो रहा है प्रदेश का विमानन इको सिस्टम
जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के विमानन इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लागू मप्र नागरिक विमानन नीति-2025 में नवीन घरेलू हवाई मार्गों के विकास के लिए 10 लाख रुपये तक तथा अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए 15 लाख रुपये तक वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) सहायता का प्रावधान किया गया है।

राज्य के हवाई अड्डों पर रात्रि पार्किंग करने वाले विमानों के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट की प्रभावी दर एक प्रतिशत निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि नीति के अंतर्गत मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (एमआरओ) परियोजनाओं के लिए 40 प्रतिशत तक पूंजीगत सब्सिडी तथा एयर कार्गो परियोजनाओं के लिए पूंजीगत सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।

साथ ही, कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सिमुलेटर स्थापित करने वाले उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) को 40 प्रतिशत तक पूंजीगत सब्सिडी तथा गैर-सिम्युलेटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए फीस का 60 प्रतिशत,अधिकतम एक लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से चार दिवसीय अशोकनगर दौरे पर। जनसुनवाई, स्व-सहायता समूहों से संवाद और ग्राम चौपाल में होंगे शामिल।...
मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार) इंदौर में "बलराम कृषि महोत्सव-2026" का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में...
मध्य प्रदेश 
इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार