उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज करेंगे पीएचई विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पेयजल व्यवस्था और जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर सरकार लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा करेंगे। मंत्रालय में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री साव विशेष रूप से जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे। साथ ही गर्मी के मौसम में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति, जल संकट वाले क्षेत्रों में किए जा रहे प्रबंध तथा खराब हैंडपंपों और जल स्रोतों की मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार राज्य के सभी जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। जिलों में संचालित योजनाओं, अधूरे कार्यों, पाइपलाइन विस्तार, जल गुणवत्ता और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बैठक को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक आंकड़ों और प्रगति रिपोर्ट के साथ पूरी तैयारी में रहने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि समीक्षा बैठक में कार्यों में लापरवाही या धीमी प्रगति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर है और आम जनता को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

छोटा तुलसी का पौधा तेजी से हो सकता है घना और हरा-भरा

तुलसी का पौधा : तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे लगभग हर घर में लगाया जाता है। हिंदू धर्म में...
खेती-बाड़ी 
छोटा तुलसी का पौधा तेजी से हो सकता है घना और हरा-भरा

भारत में 5 साल में 4 गुना बढ़े अरबपति

दिल्ली  : भारत में सुपर रिच लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आयकर रिटर्न (ITR) के ताजा आंकड़ों...
कारोबार 
भारत में 5 साल में 4 गुना बढ़े अरबपति

बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल

'बटवारा 1947 : सनी देओल अब अपनी मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म...
मनोरंजन 
बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल

आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 28 जुलाई 2026: देश में मानसून के जोरदार प्रहार के बीच अब मौसम एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

नई दिल्ली। Vivo S स्मार्टफोन सीरीज की भारत में वापसी हो रही है वो भी पूरे 6 साल बाद। कंपनी...
टेक-मित्र 
अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"