विदिशा में यूसीसी पर जनपरामर्श बैठक, विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि देंगे सुझाव...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा जनपरामर्श प्रक्रिया के अंतर्गत आज सोमवार को विदिशा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि यूसीसी पर मंथन करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बीडी अहिरवाल ने बताया कि बैठक कलेक्ट्रेट में अपराह्न 3:30 बजे आयोजित की गई है, जिसकी अध्यक्षता समिति के सदस्य एवं शिक्षाविद प्रो. गोपाल शर्मा करेंगे। बैठक का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के संबंध में समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों के सुझाव एवं विचार प्राप्त करना है, ताकि राज्य सरकार को व्यापक जनमत के आधार पर अनुशंसाएं प्रस्तुत की जा सकें।

प्रशासन द्वारा बैठक में सांसद, विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बार काउंसिल से जुड़े सदस्य, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण क्षेत्र के विशेषज्ञ, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

पारदर्शिता एवं अभिलेखीकरण के उद्देश्य से संपूर्ण बैठक की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा सभी उपस्थित प्रतिभागियों की उपस्थिति दर्ज करने की विशेष व्यवस्था रहेगी।

यह जनपरामर्श बैठक समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर समाज के विभिन्न वर्गों की राय जानने और लोकतांत्रिक संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इससे प्राप्त सुझाव राज्य स्तर पर नीति निर्माण की प्रक्रिया में सहायक सिद्ध होंगे।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में कैरेटमीटर मशीन से परखी जाएगी दान में मिले सोने-चांदी की शुद्धता ये खबर भी पढ़े : उज्जैन के महाकाल मंदिर में कैरेटमीटर मशीन से परखी जाएगी दान में मिले सोने-चांदी की शुद्धता

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ